Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमजोर टीमों में अफगानिस्तान को सबसे अधिक ‘सर्च’ किया गया

Advertiesment
विश्व कप क्रिकेट 2015
गुवाहाटी। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के मौजूदा टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही अफगानिस्तान की टीम को नई और कम अनुभवी टीमों में सबसे अधिक ऑनलाइन सर्च किया गया है।

गूगल के नवीनतम ऑनलाइन आकलन के अनुसार पुरानी और अनुभवी टीमों की तुलना में नई टीमों में दिलचस्पी ज्यादा बढ़ी है।

गूगल ने कहा कि अफगानिस्तान ने मैदान पर जो जज्बा और जुनून दिखाया है उससे कमजोर टीमों में इस टीम को सबसे अधिक खोजा गया है। युद्ध का सामना कर चुका यह देश विश्व कप में पदार्पण करने वाली सबसे नई टीम है।

आकलन के अनुसार कि बांग्लादेश इस सूची में दूसरे नंबर पर है जबकि उसके बाद आयरलैंड, यूएई और स्कॉटलैंड का नंबर आता है। हैरानीभरी बात है कि ऑनलाइन सर्च में स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़ दिया है, जो ऑनलाइन सर्च में सबसे पीछे है।

कमजोर टीमों के सबसे अधिक सर्च किए गए खिलाड़ियों में बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर साकिब अल हसन शीर्ष पर हैं जबकि उनके बाद आयरलैंड के बल्लेबाज एड जोयस और बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकर रहीम का नंबर आता है। इस सूची में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान चौथे नंबर पर हैं।

विकेट लेने वाले गेंदबाजों में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सर्च किए जाने के मामले में शीर्ष पर हैं जबकि उनके बाद भारत के ही स्पिनर आर. अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi