khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

न्यूजीलैंड के लिए इतिहास नहीं, गुप्टिल मायने रखता है : मैक्कुलम

Advertiesment
विश्व कप क्रिकेट 2015
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने कहा है कि मार्टिन गुप्टिल का दोहरा शतक वह प्रेरणा है जिसकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल से पहले जरूरत थी।

जो भी टीम मंगलवार का मैच जीतेगी वह पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाएगी इसलिए इस मैच में काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है।

न्यूजीलैंड ने इससे पहले विश्व कप में 6 बार सेमीफाइनल मुकाबला गंवाया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में 6 में से 4 मैचों में उसने जीत दर्ज की है जिसमें पिछले 3 मुकाबले भी शामिल हैं।

मैक्कुलम ने हालांकि कहा कि मंगलवार को होने वाले मैच पर इतिहास का कोई असर नहीं होगा और उनके लिए अहम गुप्टिल का फॉर्म में लौटना है तथा हम इस अहम मुकाबले में भी उसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ शतक के बाद उसने उस दिन (वेस्टइंडीज के खिलाफ) भी शानदार प्रदर्शन किया, जो उसके व्यक्तित्व को दिखाता है। मैक्कुलम ने कहा कि इस टूर्नामेंट में वह हमारे लिए अहम खिलाड़ी है और मुझे लगता है कि उसने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi