Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीलंका के PM ने अपनी विश्व कप टीम को क्या दी सलाह?

Advertiesment
विश्व कप क्रिकेट 2015
कोलंबो। विश्व कप क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मैचों को लेकर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने 18 मार्च को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैच से ठीक पूर्व लंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को एक संदेश भेजा है। 

 
श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने क्वार्टर फाइनल मैच के लिए टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ ही कप्तान मैथ्यूज को सलाह दी है कि वे सब चीजों से ध्यान हटाकर सिर्फ अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स पर अपना फोकस करें, जो इस विश्व कप में काफी फॉर्म में चल रहे हैं। 
 
विक्रमासिंघे ने सिडनी में नाकआउट चरण के मैच से पूर्व खिलाड़ियों से कहा, ‘आप हमारे देश का गौरव बन गए हैं और हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप विजेता बनें।’ पूल 'ए' में तीसरे स्थान पर रहे श्रीलंका को बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पूल बी में दूसरे स्थान पर रहे दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है।
 
विक्रमासिंघे ने कहा, ‘आप कर सकते हो, डिविलियर्स पर नजर रखो।’ विक्रमासिंघे ने कहा कि अगर श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका की कमजोरी का अध्ययन करता है और उसी के अनुसार रणनीति बनाता है तो उसे हराया जा सकता है। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने भी टीम को शुभकामनाएं दी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi