भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन यूं तो विश्व कप में अपने प्रदर्शन के दम पर छाए ही हैं साथ ही टि्वटर पर भी उनके चर्चे खूब हो रहे हैं। शिखर धवन एक बार फिर टि्वटर पर सबसे लोकप्रिय भारतीय खिलाड़ी बन गए।
सोशल साइट टि्वटर द्वारा बुधवार को जारी सूची में दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा लोकप्रियता के मामले में दूसरे और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीसरे स्थान पर हैं।
साथ ही भारत-आयरलैंड मैच को 2.51 करोड़ प्रशंसकों ने टि्वटर पर फॉलो किया। आयरलैंड की ओर से टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज नील ओब्रायन ने टि्वटर पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। इसके अलावा टीम के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड और सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिग भी चर्चा का विषय रहे।