Publish Date: Fri, 13 Mar 2015 (09:22 IST)
Updated Date: Fri, 13 Mar 2015 (09:25 IST)
सिडनी। इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के पूल ए के मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मोइन अली और क्रिस वोक्स की जगह रवि बोपारा और जेम्स ट्रेडवेल को अंतिम एकादश में रखा गया है।
अफगानिस्तान ने भी दो बदलाव करके असगर स्टेनिकजई और उस्मान गनी के स्थान पर शैफकउल्लाह शफाक और नासिर जमाल को टीम में लिया है।