Publish Date: Wed, 25 Mar 2015 (20:39 IST)
Updated Date: Wed, 25 Mar 2015 (20:42 IST)
गुवाहाटी। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 के गुरुवार को होने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले गूगल पर सबसे ज्यादा तलाशा गया।
गूगल के सर्वे के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल होने वाले मुकाबले से पहले कप्तान धोनी को सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया। इसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और शिखर धवन का नाम आता है।
गूगल ने एक बयान में कहा कि भारतीय गेंदबाजों में जिसको ज्यादा लोगों ने खोजा उसमें मोहम्मद शमी पहले नंबर पर आते हैं। उनके बाद उमेश यादव आर अश्विन और मोहित शर्मा का नाम है।
बयान के अनुसार, मैक्सवेल के बाद शेन वॉटसन, डेविड वॉर्नर, माइकल क्लार्क और मिशेल स्टार्क को ऑस्ट्रेलियाई टीम में सबसे अधिक सर्च किया गया। (भाषा)