Publish Date: Thu, 26 Mar 2015 (13:11 IST)
Updated Date: Thu, 26 Mar 2015 (14:01 IST)
भारतीय टीम ने सबसे अधिक बार 300 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने यह कारनाम 13 बार किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया सात बार यह कारनामा करके दूसरे स्थान पर है।
इसके अलावा सिडनी का रिकॉर्ड भी कहता है कि यहां 334 रनों के लक्ष्य का पीछा हो चुका है। बात अधिक पुरानी नहीं है। 2011 में ऑस्ट्रेलयिा ने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में 334 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी उसकी ताकत है और आज उस ताकत का अहसास करवाने का समय है।