Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी की बेटी की तस्वीरें वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें धोनी की बेटी की तस्वीरें वायरल
, शनिवार, 28 मार्च 2015 (18:10 IST)
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया से लौट आए हैं और अपनी बेटी को पहली बार गोद में ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर धोनी के साथ एक बच्ची की फोटो वायरल हो रही है, जिसे धोनी की बेटी बताया जा रहा है, लेकिन इस तस्वीर के वास्तविक होने में शक है। 
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि धोनी की गोद में यह बच्ची डेढ़ माह से अधिक उम्र की है और धोनी का हुलिया भी वर्तमान हुलिये से अलग है।

इस तस्वीर के वास्तविक होने में शक  है। यह तस्वीर सिर्फ इसलिए वायरल हो रही है कि लोग धोनी की बेटी का चेहरा देखना चाहते हैं। 
 
पिछले महीने बेटी के जन्म पर कैप्टन धोनी भारत नहीं आ पाए थे क्योंकि विश्वकप होने वाला था और धोनी ने उसे ही प्राथमिकता बताया था। इससे पहले साक्षी ने भी एक फोटो बच्ची की ट्विटर पर डाली थी लेकिन उसमें बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi