Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय गेंदबाजों को माइकल होल्डिंग ने सराहा

Advertiesment
माइकल होल्डिंग
हैमिल्टन। भारतीय गेंदबाजों के गजब के नियंत्रण से प्रभावित महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने कहा कि मोहम्मद शमी और उनके साथियों ने विश्व कप में अब तक विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए लगातार अच्छी लाइन और लेंथ बनाए रखने में कामयाबी हासिल की। 
टीम इंडिया ने विश्व कप के पूल बी में वेस्टइंडीज को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की थी और ऐसी संभावना है कि वह अपने ग्रुप में चोटी पर रहेगा। होल्डिंग ने टीम के गेंदबाजी विभाग की जमकर प्रशंसा की है। 
 
होल्डिंग ने कहा, भारतीयों का गेंदबाजी पर अब तक गजब का नियंत्रण रहा है। सभी बाउंसर सीधे बल्लेबाजों की लाइन में थे, हालांकि कुछ थोड़े ऊंचाई पर थे। तेज गेंदबाज के लिए जो नियंत्रण की जरूरत होती है, वह भारतीय गेंदबाजों में दिखाई दिया। मोहम्मद शमी ने खासतौर पर अच्छी गेंदबाजी की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi