Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इरफान का विश्व कप क्वार्टर फाइनल में खेलना संदिग्ध

Advertiesment
मोहम्मद इरफान
कराची। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले क्रिकेट विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में खेलना संदिग्ध है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आज बयान जारी करके पुष्टि की कि इरफान को उनके कूल्हे के दाहिने हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है और इसी कारण से उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में आराम दिया गया था।
 
बयान में कहा गया, सोमवार दोपहर को इरफान का एमआरआई हुआ। पाकिस्तान टीम के फिजियोथैरेपिस्ट ब्रेड रोबिनसन के मुताबिक इसकी विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को उपलब्ध होगी। रोबिनसन ने बयान में कहा, इसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला किया जाएगा।
 
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मुश्ताक ने कहा कि मौजूदा फार्म को देखते हुए भारत अपने विश्व कप खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी शानदार लय में है। 
 
मुश्ताक ने कहा, मुझे लगता है कि अश्विन ने उनके लिए उन पिचों पर शानदार काम किया है जिन पर स्पिनरों को अधिक टर्न नहीं मिल रहा। मुश्ताक ने कहा, अच्छी बात यह है कि उनके तेज गेंदबाजों ने भी अब तक टूर्नामेंट में अनुशासन के साथ गेंदबाजी की है। 
 
दक्षिण एशिया की सभी टीमों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का श्रेय मुश्ताक ने इंडियन प्रीमियर लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़ते मुकाबलों को दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi