Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनेत्री ने पहले क्रिकेटर पर लगाया बलात्कार का आरोप, अब कहा करती हूं प्यार

Advertiesment
Rubell Hussein
ऑकलैंड। वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ी रुबेल हुसैन पर रेप का आरोप लगाकर सुर्खियां बंटोरने वाली बांग्लादेशी अभिनेत्री नाजनीन अख्तर फिर सुर्खियों में हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में नाजनीन अख्तर ने कहा‍ कि रुबेल ने मुझे धोखा दिया, लेकिन मैं अब भी उससे प्यार करती हूं

उल्लेखनीय है कि 19 साल की नाजनीन अख्तर हैपी ने आरोप लगाया था कि 25 साल के रुबेल ने शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप किया है। हालांकि नाजनीन ने रेप का केस वापस भी ले लिया। नाजनीन के इस आरोप के कारण रुबेल का करियर खतरे में पड़ गया था।

इसके बाद ढाका की एक अदालत ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया था। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट टीम का अहम सदस्य होने के कारण से और राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए विश्व कप खत्म होने तक रुबेल को जमानत दे दी गई थी। नाजनीन ने कहा कि मैंने माफ कर दिया है, हां, रुबेल ने मुझे धोखा दिया लेकिन मैं अब भी उससे प्यार करती हूं। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi