Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रीलंका का यह खिलाड़ी हो गया विश्व कप से बाहर

हमें फॉलो करें श्रीलंका का यह खिलाड़ी हो गया विश्व कप से बाहर
, गुरुवार, 5 मार्च 2015 (17:10 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले  महत्वपूर्ण मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान उंगली में चोट लगने के कारण विश्व कप में आगे  नहीं खेल पाएंगे।
चोटिल उंगली के एक्सरे से पता चला है कि उसमें फ्रैक्चर हुआ है जिससे बाएं हाथ का यह  बल्लेबाज टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएगा।
 
करुणारत्ने को स्वदेश लौटना होगा। उनकी जगह सीकुगे प्रसन्ना को टीम में रखा जाएगा, जो चोटिल  रंगना हेराथ को कवर करने के लिए पहले ही ऑस्ट्रेलिया में हैं। यदि हेराथ फिट नहीं होते तो उनकी  जगह सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा को टीम से जोड़ा जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi