Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिलिए भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों से

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian cricketer
, बुधवार, 18 मार्च 2015 (08:28 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वर्ल्ड कप में धमाल कर रही है। आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में।  

साक्षी धोनी (महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी) : भारत के सबसे सफल कप्तान के साथ विवाह बंधन में बंधकर खबरों की सुर्खियां बनी साक्षी सिंह रावत महेंद्रसिंह धोनी के बचपन की दोस्त थीं और दोनों के परिवार एकदूसरे को जानते थे। साक्षी होटल मैनेजमेंट में औरंगाबाद के एक कॉलेज से ग्रेज्यूएट हैं।

साक्षी के परिवार के रांची से देहरादून में बसने के बाद माही और साक्षी की एक बार फिर मुलाकात कोलकाता के ताज बेंगाल में हुई जहां भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच के लिए ठहरी हुई थी और साक्षी अपनी होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ले रहीं थी। 4 जुलाई, 2010 को धोनी ने साक्षी के साथ शादी की।
अगले पन्ने पर, मिलिए स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी से...

 
मयंती लैंगर (स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी) : भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर (Mayanti Langer) एक ख्यात टीवी चैनल में खेल पत्रकार के रुप में कार्यरत हैं। उन्होंने चैनल के  लिए फुटबॉल कैफे, ज़ी स्पोर्टस, 2010 फीफा वर्ल्ड कप, 2010 कॉमन वेल्थ गेम्स, 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप, फर्स्ट सुपर लीग 2014 और 2015 आईसीसी वर्ल्ड कप जैसे शो होस्ट किए हैं।
webdunia

उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल संजीव लैंगर ने यूनाइटेड नेशंस में काम किया है और उनकी माता प्रीमिंडा शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पुरुस्कार जीत चुकी हैं। मयंती दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बीए हॉनर्स ग्रेज्युएट हैं। स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर की शादी 2013 में हुई।
अगले पन्ने पर, मोहम्मद शमी की पत्नी...

हसीन जहां (मोहम्मद शमी की पत्नी) : पूर्व मॉडल हसीन जहां की भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ मुरादाबाद में 6 जून 2014 को एक निजी समारोह में शादी हुई। हसीन और शमी की मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान हुई थी।
 
webdunia

हसीन जहां कोलकाता की एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुईं। उनके पिता मोहम्मद हसन एक कामयाब व्यवसायी हैं जिनका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। उनकी माता एक हाउसवाइफ हैं। 2014 में शादी के पहले शमी और हसीन जहां 2 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे और इस दौरान हसीन जहां ने शमी के सभी मैच दर्शक के तौर पर देखे।
अगले पन्ने पर, मिलिए रहाणे की पत्नी राधिका से...  

राधिका धोपावकर (अजिंक्य रहाणे की पत्नी) : भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर की शादी अरेंज मैरिज थी। राधिका धोपावकर के पिता नंदकुमार धोपावकर मर्चैंट नेवी में काम कर चुके हैं और वर्तमान में आतिथ्य हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं। उनकी माता अनुजा धोपावकर आतिथ्य हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यकारी निर्देशक हैं। आतिथ्य हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड राधिका का पारिवारिक बिजनेस है। वह मुंबई के मुलुंड इलाके की हैं।
webdunia

राधिका केलकर एजुकेशन ट्रस्ट के विनायक गणेश वैज कॉलेज से स्नातक हैं। राधिका और अजिंक्य रहाने एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं और बचपन के मित्र हैं। 26 सितंबर 2014 को अजिंक्य और राधिका की मुंबई में शादी हुई।
अगले पन्ने पर, मिलिए शिखर धवन की पत्नी से...

आयशा मुखर्जी (शिखर धवन की पत्नी) :  भारत के सफलतम क्रिकेटर में शुमार होने वाले शिखर धवन की आयशा मुखर्जी के साथ 30 अक्टूबर 2012 में सिख विधि के अनुसार से दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज के एक गुरुद्वारे में शादी हुई थी। 38 वर्षीय ऑस्ट्रेलियन आयशा एंग्लो-इंडियन है परंतु बंगाली पिता की संतान होने के कारण बंगाली भाषा में निपुण हैं।
webdunia

आयशा की स्कूली और कॉलेज शिक्षा ऑस्ट्रेलिया में ही हुई है और उनके पास स्नातक की डिग्री है। टैटू की खास शौकिन आयशा खेलों में रुचि रखतीं हैं और कई मैचों में राष्ट्रीय स्तर पर मुक्केबाजी करती हैं। आयशा की शिखर धवन के साथ दूसरी शादी है इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के एक व्यवसायी की पत्नी रह चुकी हैं और इस शादी से उनकी दो बेटियां भी हैं। आयशा और शिखर धवन की एक दूसरों को जानने की शुरुआत फेसबुक के माध्यम से हुई थी। अगले पन्ने पर, अश्विन की पत्नी...

प्रीति नारायन (आर अश्विन की पत्नी) :  भारतीय गेंदबाज आर अश्विन की पत्नी प्रीति नारायन दक्षिण भारतीय हैं जिनका जन्म चेन्नई में हुआ था। आर अश्विन और प्रीति ने चेन्नई के पद्मा शेशाद्री बाल भवन विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है और दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। उनके परिवारों में भी घनिष्ट संबंध रहे हैं।
webdunia

प्रीति चेन्नई के एस एन कॉलेज से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। आर अश्विन भी इसी कॉलेज से इंफरमेशन टेक्नोलॉजी से स्नातक हैं और कॉलेज दिनों से ही आर अश्विन और प्रीति एक दूसरे को डेट करते थे। 13 नवंबर 2011 को दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार दोनों की शादी हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi