Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलोचनाओं पर अनुष्का का पलटवार!

Advertiesment
हमें फॉलो करें World cup 2015
, शनिवार, 28 मार्च 2015 (16:56 IST)
बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की गर्लफ्रेंड हैं और उन्हें पिछले कुछ महीनों से डेट कर रही हैं। भारत की ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद इंटरनेट पर लोग उन्हें भारत की हार का जिम्मेदार मान रहे हैं और इंटरनेट पर उनके खिलाफ काफी भद्दे कमेंट डाले जा रहे हैं।

साथ ही भारत की हार का जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी कड़ी निंदा की जा रही है। बड़ी बात यह है कि अनुष्का शर्मा को उस बात के लिए सुनना पड़ रहा है जिसमें उनका कोई रोल ही नहीं है।     
 
अनुष्का पर इंटरनेट पर आरोपों व भद्दे कमेंटों का दौर विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सेमीफाइनल में आउट होने के बाद शुरु हुआ था। अब अनुष्का शर्मा के पक्ष में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

 इस वीडियो का उद्देश्य इंटरनेट पर साइबर बुलिंग व सेक्सिजम के खिलाफ आवाज उठाना है। वीडियो जो मैसेज दे रहा है वह साइबर बलिंग के गाल में एक जोर का तमाचा है। हालांकि अनुष्का की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिली है।      
 
 
इरोज़ नाऊ ने साइबर बदमाशी और स्री जाति से द्वेष के रिप्लाई में अपने ऑफीसियल यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो  अपलोड किया है। वीडियो के मोंटाज में क्रिकेट फैन्स के द्वारा अनुष्का के खिलाफ भेजे गए भद्दे केंमेंट्स, ट्वीट्स को दिखाया गया है।

साथ ही वीडियो के अंत में अनुष्का की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एनएच 10 का पार्ट भी जोड़ा गया है। वीडियो (फिल्म एनएच10 में ) अनुष्का शर्मा के द्वारा इस्तेमाल किए गए गाली-गलौच वाले अंदाज में खत्म होता है। इसके माध्यम से साइबर बुलिंग को एक जोरदार प्रतिक्रिया दी गई है।       
 
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब क्रिकेटर विराट कोहली की पार्टनर अनुष्का शर्मा को अपने पार्टनर के खराब प्रदर्शन के बाद इंटरनेट पर लोगों की खरी खोटी सुननी पड़ी है। पिछले साल इंग्लैंड टूर के दौरान जब विराट कोहली इसी तरह बल्लेबाजी में फेल हुए थे तो उनकी खराब बल्लेबाजी का जिम्मेदार अनुष्का शर्मा को ही माना गया था। और अब फिर से एनएच 10 फिल्म की स्टार को लोगों की खरी खोटी सुनने को मिल रही है।    
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi