Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान का क्रिकेटर बोला ऑस्ट्रेलिया पर दबाव

Advertiesment
World cup 2015
एडीलेड। फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सरफराज अहमद का मानना है कि क्वार्टर फाइनल में अपने घरेलू मैदान पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव ऑस्ट्रेलिया पर होगा जबकि उनकी टीम आक्रामक खेल दिखाएगी।
सरफराज के विश्व कप में पहले शतक के दम पर पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराकर विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। सरफराज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पर शुक्रवार को भारी दबाव होगा क्योंकि वह खिताब की प्रबल दावेदार है और घरेलू मैदान पर खेलने का अतिरिक्त दबाव भी है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दबाव उन पर होगा लिहाजा हम सकारात्मक क्रिकेट खेलकर इसे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारे मुकाबले हमेशा करीबी रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात में हमने उन्हे टेस्ट श्रृंखला में हराया था।

उन्होंने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास भी बाएं हाथ के तीन तेज गेंदबाज है लिहाजा हम उनकी मदद से तैयारी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है लेकिन हमारी तैयारी भी पुख्ता है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi