Publish Date: Tue, 17 Mar 2015 (18:11 IST)
Updated Date: Tue, 17 Mar 2015 (18:13 IST)
एडीलेड। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वाटसन ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान शुक्रवार को विश्व कप क्वार्टर फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेगा क्योंकि नॉकआउट में वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता आया है।
वाटसन ने यहां पत्रकारों से कहा कि वे बेहतरीन क्रिकेट खेल सकते हैं। मैने पहले भी देखा है लेकिन वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी भी उतनी ही तेजी से मारते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि पाकिस्तानी टीम इतनी खतरनाक है, खासकर नॉकआउट मैचों में।
उनके पास कुछ मैच विनर हैं और एक बार फॉर्म में आने पर उन्हें रोकना मुश्किल होता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अपने घरेलू दर्शकों के सामने पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचेगा जहां उसका सामना गत चैम्पियन भारत या बांग्लादेश से होगा।(भाषा)