Publish Date: Tue, 17 Mar 2015 (14:58 IST)
Updated Date: Tue, 17 Mar 2015 (15:03 IST)
सिडनी। आईसीसी ने आज इसकी पुष्टि की कि विश्व कप क्रिकेट नाकआउट चरण में टीवी अंपायर और मैदानी अंपायरों के बीच बातचीत प्रसारित की जाएगी।श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला क्वार्टर फाइनल बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होना है।
आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार मैदानी अंपायरों और तीसरे अंपायर के बीच बातचीत मेजबान प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स को मुहैया कराई जाएगी।
आईसीसी ने इसका ट्रायल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पिछले साल नवंबर में हुई वनडे श्रृंखला के दौरान किया था। विश्व कप के आखिरी सात मैचों में इसका प्रयोग किया जाएगा। अंपायरों की बातचीत अंपायर रेफरल, सलाह मशविरे और डीआरएस खिलाड़ियों के रिव्यू को लेकर प्रसारित की जा सकेगी।(भाषा)
webdunia
Publish Date: Tue, 17 Mar 2015 (14:58 IST)
Updated Date: Tue, 17 Mar 2015 (15:03 IST)