Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्‍व कप क्रिकेट : सट्टा बाजार में भारत चौथा

Advertiesment
हमें फॉलो करें विश्‍व कप क्रिकेट 2015
, सोमवार, 2 मार्च 2015 (23:53 IST)
-पर्थ से प्रकाश पुरोहित
 
अगर यहां के सट्टेबाजों की मानें तो भारत के वर्ल्ड-कप जीतने के आसार चौथे नंबर पर हैं। सट्टेबाजों की इस लिस्ट में उन्ही नौ देशों के नाम हैं, जो टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं। सबसे आखिर में बांग्लादेश है, जिसके भाव एक के एक सौ छिहत्तर डॉलर हैं। अव्वल तो ऑस्ट्रेलिया है, जिसके लिए एक के बदले 2.70 डॉलर दिए जाएंगे। भारत की जीत पर साढ़े सात डॉलर मिलेंगे। 
पूरी लिस्ट में ना तो आयरलैंड का नाम है और ना ही किसी और बबुआ देश का। यहां तक कि जिम्बाब्वे भी बाहर रखा गया है। न्यूजीलैंड (4.20$), साउथ अफ्रीका (4.50$)।
 
चौंकाने वाली बात यह कि श्रीलंका के भाव भारत से दुगने (14$)हैं, जबकि क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि 2019 के वर्ल्ड-कप से बाहर हो जाने वाली टीमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और जिम्बाब्वे कुछ भी उलटफेर कर सकती हैं। ये खुद तो कप जीत नहीं सकतीं, पर किसी को भी रोक सकती हैं। आयरलैंड अभी एक भी मैच नहीं हारा है, यह याद रखा जाना चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi