इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया
Publish Date: Fri, 13 Mar 2015 (10:56 IST)
Updated Date: Fri, 13 Mar 2015 (18:23 IST)
सिडनी। इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित ग्रुप ए के मैच में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने बारिश से प्रभावित मैच में 36.2 ओवरों में 111/7 रनों का स्कोर खड़ा किया। डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक इंग्लैंड को 101 रनों का लक्ष्य मिला और इंग्लैंड ने निर्धारित लक्ष्य 18.1 ओवरों में प्राप्त कर लिया। इंग्लैंड की ओर से इयान बेल ने सर्वाधिक रन(52) ने बनाए। एलेक्स हेल्स ने 37 रनों की पारी खेली। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की ओर से शफीउल्लाह शफीक ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन व रवि बोपारा ने दो-दो विकेट लिए।
विश्व कप के पूल ए के इंग्लैंड और अफगानिस्तान के मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने मात्र 37 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए।
इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस जोर्डन ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजो को खासा परेशान किया। बड़ी बात तो यह रही कि अफगानिस्तान का इन चार में से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। हालांकि मैच में बारिश बीच-बीच में खलल डालती रही जिससे कि बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा।