Publish Date: Wed, 04 Mar 2015 (14:54 IST)
Updated Date: Wed, 04 Mar 2015 (14:57 IST)
भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल दोहरी खुशी के साथ फूले नहीं समा रहे हैं। जहां एक ओर भारतीय टीम लगातार मैच जीतकर विश्व में अपने परचम को लहरा रही है वहीं दूसरी ओर उनके घर में नन्ही परी के आने खुशियां छाई हुईं हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी पर नवजात बच्ची के देखभाल का जिम्मा है।
साक्षी ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर ट्विटर पर जारी की है। यूजर हैंडल @SaakshiRawat के जरिए साक्षी धोनी ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी 'जीवा' का हाथ थामा हुआ है।
तस्वीर में केवल 'जीवा' के हाथ की ऊंगलियां ही नजर आ रही हैं। बीते 6 फरवरी को साक्षी धोनी ने गुड़गांव के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से ही अपनी बेटी का नाम 'जीवा' रखने की जानकारी दी थी।(एजेंसियां)(Photo source twitter)