Publish Date: Sat, 07 Mar 2015 (17:22 IST)
Updated Date: Sat, 07 Mar 2015 (19:03 IST)
आकलैंड। मौजूदा विश्व कप में पहली बार अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले पाकिस्तानी विकेटकीपर सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीका पर मिली अप्रत्याशित जीत में छह कैच के रिकॉर्ड की बराबरी की।
एक वनडे मैच में छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने वालों में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, भारत के महेंद्र सिंह धोनी, दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर और किंटोन डिकॉक, वेस्टइंडीज के रिडले जैकब्स, इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट, जोस बटलर, मैट प्रायर और स्काटलैंड के मैथ्यू क्रास शामिल हैं।
पहले चार मैच में उमर अकमल को तरजीह दिए जाने के कारण सरफराज नहीं खेल सके थे। उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान भी उपयोगी 49 रन बनाए।(भाषा)