Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्वार्टरफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका, जानिए कमजोरी और मजबूती

Advertiesment
हमें फॉलो करें World cup cricket
, सोमवार, 16 मार्च 2015 (17:26 IST)
विश्व कप के क्वार्टरफाइनल का पहला मुकाबला 18 मार्च को खेला जाना हैं। यह मुकाबला  दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के मध्य खेला जाएगा। डीविलियर्स के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका  टीम ने लीग दौर में 6 में से 4 मैच जीते हैं जबकि टीम को दो मुकाबलों में हार का स्वाद  चखना पड़ा है।

वहीं एंजलो मैथ्यूज के नेतृत्व वाली श्रीलंका टीम ने भी नॉकआउट दौर में 6  में से 4 मैच ही जीते हैं व 2 में टीम को हार मिली है। इस हिसाब से देखें तो दोनों टीमें  टक्कर की हैं। दोनों टीमों के बीच एक तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। 
 
दक्षिण अफ्रीका 
 
मजबूत जोन
 
डीविलियर्स और आमला दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वे मैच को किसी भी वक्त  मोड़ने का माद्दा रखते हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने दो बार 400 के ऊपर स्कोर बनाया  है।

इस स्कोर को खड़ा करने में इन दोनों बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दक्षिण  अफ्रीका का विशाल बैटिंग लाइन-अप किसी से छुपा नहीं है जिसमें कई नामचीन चेहरे  शामिल हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की फील्डिंग भी प्लस प्वाइंट है। डेल स्टेन व मोर्ने  मोर्केल किसी भी मैच का पांसा पलट सकते हैं।      
webdunia
कमजोर जोन
 
हमेशा से यह देखा गया है कि दक्षिण अफ्रीका दबाव में बिखर जाती है। लीग के दोनों  मुकाबलों में भी यही देखने को मिला और दक्षिण अफ्रीका भारत और पाकिस्तान से हार गई  थी। इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए  हैं। डेल स्टेन इस विश्व कप में अब तक अपना असर डालने में कामयाब नहीं हुए हैं जो  दक्षिण अफ्रीका के लिए चिंता की बात है।
 
जानें अगले पेज पर श्रीलंका के बारे में... 

श्रीलंका 
 
मजबूत जोन
 
श्रीलंका ने अपनी मजबूत बल्लेबाजी से हमेशा ही विरोधियों के दांत खट्टे किए हैं। श्रीलंका   पिछले विश्व कप में उप-विजेता रही थी। इस बार कुमार संगकारा ने लगातार चार शतक  लगाकर श्रीलंका की दावेदारी को एक अप्रत्याशित रूप में प्रस्तुत किया है।
webdunia
कमजोर जोन 
 
इस विश्व कप में श्रीलंका की गेंदबाजी बेहद खराब रही है। लसिथ मलिंगा के अलावा कोई भी  गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं आता। वहीं टीम में पांचवे गेंदबाज की भी भूमिका अब तक तय  नहीं हुई है। ग्रुप स्टेज में कमजोर गेंदबाजी का ही नतीजा था कि ऑस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़  376 रन ठोंक दिए थे।         

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi