Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए हर्शेल गिब्स ने

हमें फॉलो करें जब 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए हर्शेल गिब्स ने
वर्ल्डकप डेस्क
2007 में वेस्टइंडीज में आयोजित किए गए विश्वकप का दक्षिण अफ्रीका व नीदरलैंड का मैच विश्व इतिहास के पटल पर हमेशा के लिए दर्ज हो गया।

 
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने नीदरलैंड के लैग ब्रेक गेंदबाज वान डर बुंगा की लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाते हुए 36 रन बटोरे थे। गिब्‍स ने पहली गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से शॉट खेलकर छक्‍का जमाया। अगली गेंद पर उन्‍होंने गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद सीमारेखा के पार भेजी।
 
तीसरी गेंद पर गिब्‍स ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍कों की हेट-ट्रिक पूरी की। बुंगा अपनी लाइन लें‍थ खो बैठे और चौथी गेंद फुलटॉस डाल दी, गिब्‍स ने मौके का फायदा उठाते हुए डीप स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से गेंद स्‍टैंड्स में पहुंचाई। अगली गेंद शॉर्ट पिच गेंद रही जिस पर गिब्‍स ने लांग ऑन के ऊपर से गेंद पार पहुंचाई।
 
पूरी तरह से निराश बुंगा ने आखिरी गेंद पर भी शॉर्ट पिच लेंथ की डाली और गिब्‍स ने चीते के जैसे गेंद को डीप-मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जड़कर अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

यह विश्वकप क्रिकेट सहित वनडे क्रिकेट का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। एक ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में उसी साल आयोजित किए गए विश्वकप में भारत के युवराज सिंह ने बनाया था। युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रा़ड की गेंद पर 6 छक्के लागाते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।   
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi