Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुप्टिल ने लगाया वनडे का छठा दोहरा शतक

Advertiesment
हमें फॉलो करें World cup 2015
, शनिवार, 21 मार्च 2015 (10:46 IST)
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने विश्व कप के तीसरे क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज के विरुद्ध बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और रिकॉर्ड 237 रन बनाए।

मार्टिन गुप्टिल ने इसी विश्व कप में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए गए 215 रनों के रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया और विश्व कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा उन्होंने भारतीय बल्लेबाज सहवाग 219 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

 वे अब वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में भारत के रोहित शर्मा(264) से पीछे हैं। मार्टिन गुप्टिल ने अपने दोहरे शतक के दौरान 24 चौके व 11 छक्के लगाए। गुप्टिल के द्वारा बनाया गया यह दोहरा शतक वनडे क्रिकेट इतिहास का छठा दोहरा शतक है। अब तक बने कुल छह दोहरे शतकों में से दो दोहरे शतक वेस्टइंडीज के विरुद्ध बने हैं। गुप्टिल दूसरे गैर-भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है। गुप्टिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं।

गुप्टिल के पहले दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज  

रोहित शर्मा(264)
मार्टिन गुप्टिल(237 नाबाद)
वीरेंद्र सहवाग(219)
क्रिस गेल(215 नाबाद)
रोहित शर्मा(209)
सचिन तेंदुलकर(200 नाबाद)     

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi