Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी ने क्लाइव लॉयड को भी पीछे छोड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें World cup cricket
, शनिवार, 14 मार्च 2015 (14:48 IST)
भारत जिम्बाब्वे को हराते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप में लगातार मैच जीतने के रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर आ गया है। विश्व कप में लगातार जीत हासिल करने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम है। जिसने 2003 और 2007 के विश्व कप में लगातार 24 जीत दर्ज की थी।

इसके साथ ही विश्व कप में लगातार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड क्लाइव लॉयड की अगुआई वाली वेस्टइंडीज टीम के नाम पर था वेस्टइंडीज ने क्लाइव लॉयड की कप्तानी में लगातार 9 मैच जीते थे। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराते हुए, विश्व कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज की है। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली भारतीय टीम ने 10 जीत के साथ ही क्लाइव लॉयड की वेस्टइंडीज टीम को पीछे छोड़ दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi