Publish Date: Wed, 04 Mar 2015 (12:46 IST)
Updated Date: Wed, 04 Mar 2015 (12:52 IST)
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 100 वनडे मैच खेलने का सफर पूरा कर लिया है वे इस उपलब्धि के साथ दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन गेंदबाजों की फेहरिस्त में शुमार हो गए हैं।
डेल स्टेन ने अब तक खेले गए 100 मैचों में 156 विकेट लिए हैं, वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 39 रन पर 6 विकेट रहा। 2005 में एकदिवसीय मैचों में पर्दापण करने वाले डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं।
दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज शॉन पोलक ने 100 मैचों में 146 विकेट लिए थे, वहीं मखाया नतिनी इतने ही मैचों में 154 लेने में कामयाब हो पाए थे। दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्ड ही एकमात्र तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने 100 मैचों में स्टेन से ज्यादा विकेट लिए हैं, डोनाल्ड ने 100 मैचों में 170 विकेट लिए थे।
वहीं दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूजनर ने इतने ही मैचों में 131 विकेट लिए थे। डेल स्टेन की विकेट लेने की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि वे जल्द ही दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं, हालांकि अभी वे आधी राह में ही पहुंचे हैं।