Publish Date: Mon, 27 Dec 2021 (19:04 IST)
Updated Date: Mon, 27 Dec 2021 (19:31 IST)
2020 की तरह ही 2021 भी दुनिया के लिए बेहद उथल पुथल भरा वर्ष रहा। अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप की विदाई के साथ शुरू हुआ यह साल कई यादगार घटनाओं के लिए जाना जाएगा। एक और जहां दुनिया में अमेरिका की ताकत घटी, वहीं अफगानिस्तान में फिर तालिबान स्थापित हो गया। जाते जाते भी यह ओमिक्रॉन के रूप में कोरोना को फिर नया रूप दे गया। अब इसके खात्में के लिए 2022 का इंतजार करना होगा। आइए नजर डालते हैं 2021 की 10 बड़ी घटनाओं पर...
1. कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का कहर
दुनियाभर में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट का कहर, भारत, ब्रिटेन, अमेरिका में समेत कोरोना के इस वैरिएंट से मचा हाहाकार।
2. भारत में 140 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन
भारत में 11 माह में 140 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। पीएम मोदी का ऐलान, 2022 के पहले हफ्ते में लगेगी बच्चों को वैक्सीन।
3. ट्रंप की हार के बाद यूएस कैपिटोल पर प्रदर्शन
जनवरी के पहले हफ्ते में डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अमेरिकी कांग्रेस में ट्रंप समर्थकों ने जमकर बवाल किया। इस हिंसक प्रदर्शन ने अमेरिका और पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया।
4. अमेरिका में बाइडन युग, कमला हैरिस बनीं उपराष्ट्रपति
अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडेन, कमला हैरिस बनीं अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत एवं पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं।
5. अफगानिस्तान से अमेरिकी फौज की वापसी और तालिबान का कब्जा
20 साल बाद अमेरिकी फौज की वापसी के बाद अफगानिस्तान में फिर लौटा तालिबान राज। पलायन के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़, विमान से लोगों के गिरने, तालिबानी लड़ाकों के अत्याचारों की कई दर्दनाक तस्वीरों ने दुनिया को दहला दिया।
6. कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध
दुनिया भर कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का कहर। फिर लौटा पाबंदियों का दौर। ब्रिटेन और फ्रांस में रोज मिलने लगे 1 लाख से ज्यादा मरीज।
7. किसान आंदोलन: जनवरी में लाल किले पर हिंसक प्रदर्शन और दिसंबर में आंदोलन की समाप्ति
सालभर देश में छाया रहा किसान आंदोलन। जनवरी में लाल किले पर हिंसक प्रदर्शन के बाद राकेश टिकैत ने फिर किसानों को एकजुट किया। दिसंबर में मोदी सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लेने और किसानों की सभी मांगों को मानने संबंधी आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन।
8. नासा के स्पेसक्राफ्ट द पार्कर सोलर प्रोब ने सूरज के कोरोना को छूआ
नासा के स्पेसक्राफ्ट द पार्कर सोलर प्रोब ने सूरज के कोरोना को छूआ। बना यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का पहला अंतरिक्ष यान।
9. बांग्लादेश में मंदिरों पर हमला, दुर्गा पूजा मंडप में रखी कुरान, आरोपी गिरफ्तार
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा स्थल पर हिंदुओं के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा भड़काने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दुर्गा पूजा पांडाल में कुरान रखने का आरोप है। बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
10.विवादों के बाद फेसबुक ने बदली पहचान, अब Meta हुआ नाम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की होल्डिंग कंपनी का नाम बदला। अब इसे मेटा के नाम से जाना जाएगा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने अक्टूबर के अंत में की घोषणा।