Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Year Ender 2022 : महिला आयोग को 2022 में मिलीं अपराध की 31 हजार शिकायतें

हमें फॉलो करें Year Ender 2022 : महिला आयोग को 2022 में मिलीं अपराध की 31 हजार शिकायतें
, रविवार, 1 जनवरी 2023 (20:47 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को 2022 में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की लगभग 31000 शिकायतें मिलीं, जो 2014 के बाद सबसे ज्यादा हैं। वर्ष 2021 में एनसीडब्ल्यू को 30,864 शिकायतें मिली थीं जबकि 2022 में यह संख्या थोड़ी बढ़कर 30957 हो गई।

एनसीडब्ल्यू के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 30,957 शिकायतों में से अधिकतम 9,710 गरिमा के साथ जीने के अधिकार से संबंधित थीं जबकि इसके बाद घरेलू हिंसा से संबंधित 6,970 और दहेज उत्पीड़न से संबंधित 4,600 शिकायत आयोग को प्राप्त हुई।

आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 54.5 प्रतिशत (16,872) शिकायतें सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुईं। दिल्ली से 3,004 शिकायतें जबकि महाराष्ट्र से 1,381, बिहार से 1,368 और हरियाणा से 1,362 शिकायतें मिलीं। आंकड़ों के मुताबिक, गरिमा के साथ जीने के अधिकार और घरेलू हिंसा से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें उत्तर प्रदेश से मिलीं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Year Ender 2022 : भारत ने 2022 में समग्र सैन्य क्षमता को बढ़ाया