Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Year ender 2023 : दुनियाभर में छाई रहीं ये 10 दिग्गज महिलाएं

हमें फॉलो करें Year ender 2023 : दुनियाभर में छाई रहीं ये 10 दिग्गज महिलाएं
, गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (18:18 IST)
हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा कायम है। 2023 में राजनीति, खेल, मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। दुनिया की इन प्रभावशाली महिलाओं ने अपने कार्यों लोहा मनवाया है। देखें दुनिया की टॉप 10 महिलाएं,  जो चर्चाओं में रहीं-
 
1. जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) : भारत में आयोजित जी20 समिट में आईं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी खूब चर्चाओं में हैं। जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और वे बेहद कम समय में लोकप्रिय हो गईं हैं। पीएम मोदी के साथ उनके फोटो काफी सुर्खियों में रहे। वे दक्षिणपंथी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ से हैं जिसने बीते साल चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया था। उनके बयान आए दिन मीडिया की सुर्खियां बनते हैं।
 
हालांकि उन पर एलजीबीटी, फासीवादी होने के आरोप लगते रहे हैं। 22 अक्टूबर, 2022 को, जॉर्जिया मेलोनी ने इटली की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला और यह पद संभालने वाली इतिहास की पहली महिला बनीं। मेलोनी इटली की दक्षिणपंथी ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की अध्यक्ष भी हैं।
 
2. मीरा मूर्ति (Mira Murati) : 2023 में चैटजीपीटी में चर्चाओं में रहा। चैटजीपीटी के सीईओ सैम ऑल्टमैन को हटाया गया है और मीरा मूर्ति को बनाया गया है। मीरा को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के रूप में नियुक्त किया गया था। मीरा मूर्ति ने 2018  में ओपनएआई कंपनी को ज्वाइन किया था। मीरा की पढ़ाई कनाडा में हुई है और वे एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। मीरा ने 2018 में टेस्ला कंपनी छोड़ने के बाद ओपनएआई (चैटजीपीटी की पेरेंट कंपनी) को ज्वाइन किया था।
 
3. उर्सुला वॉन डेर (Ursula von der Leyen) : यूरोपीय आयोग (यूरोपीय संघ) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को फोर्ब्स ने पहला स्थान दिया है। उर्सुला वॉन डेर लेयेन को जुलाई 2019 में यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। बताया गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उर्सुला के  नेतृत्व के अलावा Covid-19 महामारी से निपटने के उनके द्वारा किए गए प्रयासों  को सराहा गया है।  
 
4. निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) : फोर्ब्स की दुनिया की शक्शिाली महिलाओं की सूची में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की सूची में 36वां स्थान हासिल किया है। 2020 में वित्त मंत्री 41वीं और 2019 में 34वीं सबसे ताकतवर महिला मानी गई थीं। 
 
5. किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) : 70 वर्षीय किरण मजूमदार-शॉ एक प्रमुख भारतीय अरबपति उद्यमी हैं। उन्होंने बैंगलोर, भारत में बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की स्थापना और नेतृत्व किया। फोर्ब्स की लिस्ट में उन्हें 76वां स्थान मिला है।
 
6. कमला हैरिस (Kamala Harris) : कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी हैं। कमला हैरिस भारतीय मां और जमैकाई पिता की बेटी हैं। हैरिस का जन्म 1964 में ऑकलैंड में एक भारतीय मां, श्यामला गोपालन हैरिस और जमैकाई पिता डोनाल्ड हैरिस के घर हुआ। उनके पिता स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर थे और मां स्तन कैंसर वैज्ञानिक रही हैं। कमला हैरिस की मां ने अपने पति से तलाक हो जाने के बाद अकेले ही कमला को पाला। वे भारतीय विरासत के साथ पली बढ़ीं और अपनी मां के साथ भारत आती रही हैं।
 
7. टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) : किसी कन्‍सर्ट में हाथ में माइक थामकर परफॉर्म करने के लिए सामने आती हैं। आप इसे  'स्विफ्टोनॉमिक्स' कहें या 'टेलोरनॉमिक्स' लेकिन सच यही है कि 34 वर्ष की अमेरिका की पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्‍त है कि वे हर दिन न सिर्फ संगीत की दुनिया से जुड़े तमाम रिकॉर्ड्स को तोड़ रही हैं, बल्कि अमेरिका की अर्थव्‍यवस्‍था को भी बढ़ावा दे रही हैं। टेलर स्विफ्ट अक्टूबर 2023 में अरबपति बन गईं। स्विफ्ट पहली संगीतकार हैं जिन्होंने केवल अपने गीतों और प्रदर्शन के आधार पर रैंक बनाई है।
 
8. एंजेला मार्केल (Angela Merkel) : जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल 16 साल सत्ता में रहने के बाद एक नारीवादी प्रतीक बन गई हैं। एंजेला मार्केल को फोर्ब्स की सूची में भी जगह मिली है। जर्मनी को वित्तीय संकट से उबारकर क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर  रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप का विरोध कर जर्मनी में 10 लाख से अधिक शरणार्थियों को रहने अनुमति देने वाली मर्केल का नेतृत्व बेहद मजबूत रहा है।
 
9. मिलिंडा फ्रेंच गेट्‍स (Melinda French Gates) : बिल और मेलिंडा गेट्स की स्थापना की और विश्व भर के देशों में साथ मिलकर चैरिटी का काम शुरू किया था। माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स की तलाक की चर्चाएं भी थीं, लेकिन मिलिंडा अपने  सामाजिक कार्यों से चर्चाओं में हैं। 
 
10. क्रिस्टीन लेगार्ड (Christine Lagarde) : यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रेसीडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड हैं। क्रिस्टीन लेगार्ड पहली महिला हैं जो यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रेसीडेंट बनी हैं। कोरोना महामारी के दौरान यूरो जोन की इकोनॉमी पर कम से कम असर पड़ने का श्रेय इन्हीं को जाता है। इन्हें फोर्ब्स की सूची में भी स्थान मिला है।

11
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

JDU में मची है उथल-पुथल, इस्तीफे पर ललन सिंह ने चुप्‍पी तोड़ी