Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

21 June World Day of Yoga : योग गुरु बीकेएस अयंगर का 'ब्रांडेड' योग हुआ था प्रसिद्ध

Advertiesment
June 21 World Day of Yoga
भारतीय योग की परंपरा भगवान शंकर, दत्तात्रेय से लेकर ऋषि भारद्वाज मुनि, वशिष्ठ मुनि और पराशर मुनि तक प्रचलित रही। फिर योगेश्वर श्रीकृष्ण से लेकर गौतम बुद्ध और पतंजलि, आदि शंकराचार्य, गुरु मत्स्येंद्रनाथ और गुरु गोरखनाथ तक अनवरत चलती रही। इसके बाद मध्यकाल में भी कई सिद्ध योगी हुए हैं। जैसे गोगादेव जाहर वीर, बाबा रामापीर रामदेव, समर्थ रामदास गुरु आदि। आओ जानते हैं आधुनिक काल के एक ऐसे योग गुरु के बारे में जिन्होंने योग को विदेशों में भी प्राचारित प्रसारित करके योग का मान बढ़ाया।

 
बीकेएस अयंगर- B. K. S. Iyengar
 
1. तिरुमलाई कृष्णमचार्य के शिष्य बीकेएस अयंगर ही वे योग गुरु थे जो योग को भारत से निकालकर पूरी दुनिया में ले गए। 60 के दशक में उन्होंने पश्‍चिमी देशों में योग का प्रचार प्रसार किया। 
 
2. इन्होंने पतंजलि के योग सूत्रों को पुनः परिभाषित किया और दुनिया को 'अयंगर योग' का तोहफा दिया। उनके 'ब्रांडेड' योग को न केवल अमेरिका में स्वीकार किया गया, बल्क‍ि उसे बतौर 'क्रिया' ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी जगह दी गई।
 
3. वे 95 साल की उम्र में योग करते और 96 साल की उम्र में 20 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र के पुणे में उनका निधन हो गया। 14 दिसम्बर, 1918 को कर्नाटक के वेल्लूर में उनका जन्म हुआ था। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पत्नी का नाम रमामणि था। 
 
4. विश्वविख्यात योग गुरु और अयंगर स्कूल ऑफ योग के संस्थापक बीकेएस अयंगर को 2002 में पद्मभूषण और 2014 में पद्मविभूषण से सम्मानित किा गया था।
 
5. अयंगर को विश्व के अग्रणी योग गुरुओं में से एक माना जाता है और उन्होंने योग के दर्शन पर कई किताबें भी लिखी थीं जिनमें 'लाइट आन योग' , 'लाइट आन प्रणायाम' और 'लाइट आन दी योग सूत्राज ऑफ पतंजलि' शामिल हैं। 
 
6. बीकेएस अयंगर जी दुरदर्शन पर आकर योग सिखाते थे। उनका पूरा नाम बेल्लुर कृष्णामचार सुंदरराजा आयंगर था। 1934 में 16 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने योग गुरु टी. कृष्णामचार्य से योग की शिक्षा लेना प्रारम्भ कर दिया था।
 
7. अयंगर का मानना था कि रिवर्सिंग ग्रेविटी से अभ्यास करने वाले को कई तरह के लाभ होते हैं।
 
8. वर्ष 2004 में मशहूर 'टाइम' मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे अधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था।
 
9. उनके योग के मुख्यत: 4 तत्व हैं: 1.परिशुद्ध‍ि, 2.एकत्रीकरण, 3.अनुक्रमण और 4. समय और योग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और चीजें। इस योग में 14 प्रकार के प्राणायाम और 200 प्रकार के आसन शामिल हैं। 
 
10. अइयंगर के अनुयायियों की लिस्ट बहुत लंबी है। इसमें एल्डस हक्सले, डिजाइनर डोन्ना करन, हॉलीवुड अभिनेत्री एनेट बेनिंग, सचिन तेंदुलकर और अन्य तमाम बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मजबूत फेफड़े चाहते हैं तो यह 5 चीजें खाना भूल जाएं, पड़ेगा बहुत बुरा असर