khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाड़ी शोधन प्राणायाम

Advertiesment
नाड़ी शोधन प्राणायाम
नाड़ियों की शुद्धि और मजबूती से अन्य अंगों में स्वत: ही शुद्धि और मजबूती का संचार होता है। प्रदूषित वातावरण के चलते वर्तमान में प्राणायाम का अभ्यास हमारे प्राणों के लिए आवश्यक है।
 
प्राणायम की शुरुआत आप नाड़ी शोधन प्राणायाम से कर सकते हैं। यह बहुत सरल है। आप इसका अभ्यास प्रभातकाल में करें। संध्यावंदन के समय भी आप इसका अभ्यास कर सकते हैं। गॉर्डन या घर के शुद्ध वातावरण में ही इसका अभ्यास करें।
 
विधि : किसी भी सुखासन में बैठकर कमर को सीधा करें और आंखें बंद कर लें। दाएं हाथ के अंगूठे से दायीं नासिका बंद कर पूरी श्वास बाहर निकालें। अब बायीं नासिका से श्वास को भरें, तीसरी अंगुली से बायीं नासिका को भी बंद कर आंतरिक कुंभक करें। जितनी देर स्वाभाविक स्थिति में रोक सकते हैं, रोकें। फिर दायां अंगूठा हटाकर श्वास को धीरे-धीरे बाहर छोड़ें (रेचक करें)। 1-2 क्षण बाह्य कुंभक करें। फिर दायीं नासिका से गर्दन उठाकर श्वास को रोकें, फिर बायीं से धीरे से निकाल दें।
 
यह एक आवृत्ति हुई। इसे 5 से 7 बार करें। शुरू में 1:1:1 और 1:2:2 का अनुपात रखें। धीरे-धीरे आंतरिक कुंभक के अभ्यास को बढ़ाएँ। फिर 1:4:2 के अनुपात में करें।
 
इसके लाभ : इससे सभी प्रकार की नाड़ियों को स्वस्थ लाभ मिलता है साथ ही नेत्र ज्योति बढ़ती है और रक्त संचालन सही रहता है। अनिद्रा रोग में लाभ मिलता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi