Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य के उगने से पहले उठेंगे तो मिलेंगे सेहत के 5 महालाभ

हमें फॉलो करें cycling benefits

अनिरुद्ध जोशी

, मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (02:43 IST)
सूर्योदय से पहले के काल के उषाकाल कहते हैं। इस काल में ब्रह्म मुहूर्त भी होता है। सूर्योदय के पहले यह कहें कि सुबह 4 बजे उठने के क्या फायदे होते हैं। सूर्य के उगने के पहले उठने के क्या लाभ होते हैं। क्यों उठना चाहिए सूर्य उदय के पूर्व। उषा काल या रात्रि का चौथा यानी अंतिम प्रहर शुद्ध रूप से सात्विक होता है। इस प्रहर में शिवलिंग पर जल अर्पित करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आओ जानते हैं सुबह जल्दी जागने के 5 फायदे।
 
सूर्योदय से पहले उठने के फायदे | suryoday se pahle uthne ke fayde:
 
1. बायोलॉजिकल क्लॉक : सूर्योयद के पूर्व उठने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी बायोलॉजिकल क्लॉक सुधरती है। शरीर का हर अंग अपना काम समय पर निपटा लेता है। 
 
2. सेहत में सुधार होता है: सुबह जल्द उठने से हमें ताजी और शुद्ध हवा मिलती है। शुद्ध प्राणवायु से सेहत में सुधार होता है। एक्सरसाइज करने का यही सही समय होता है, क्योंकि इस समय वायु एकदम साफ और ताजी होती है।
webdunia
3. याददाश्त बढ़ती है : जल्दी उठने से हमारी याददाश्त बढ़ती है, क्योंकि मस्तिष्क को भरपूर और शुद्ध ऑक्सिजन मिलता है।
 
4. मानसिक सेहत सुधरती है : सुबह का वातावरण शुद्ध और सात्विक रहता है जो हमारे स्वभाव को खुशनुमा बनाकर मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करता है।
 
5. ऊर्जावान बनते हैं : उषा काल में उठने से कार्य क्षमता बढ़ती है और आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखरोट किसे नहीं खाना चाहिए