Yoga Articles %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf %e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97 111061700055_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्थिरता शक्ति योग

Advertiesment
स्थिरता शक्ति योग
ND
शरह की भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते शरीर और मन में अस्थि‍रता अपने चरम पर है। इसी कारण रोग, शोक और संताप बढ़ गए हैं। वैश्विक शांति के लिए स्थिरता शक्ति योग की बहुत आवश्यकता है। प्रत्येक कार्य में चित्त का स्थिर और शरीर का सेहतमंद रहना जरूरी है, लेकिन व्यक्ति के पास ध्यान, योग या कसरत करने के लिए समय नहीं है। इसी को देखते हुए योग के विभूतिपाद से हमने निकाला है 'स्थिरता शक्ति योग।'

कैसे होगा यह संभव?
शरीर और मन-मस्तिष्क को तेजी से स्थिर करने के दो तरीके हैं:- पहला केवली कुंभक प्राणायाम और दूसरा कूर्मनाड़ी में संयम करना। उठते-बैठते, चलते-फिरते कहीं पर भी केवली प्राणायाम कर सकते हैं। इसकी सीधी-सी विधि है श्वास और जीभ को हिलने से रोक देना। वैसे प्रदूषण भरे माहौल में आप यह करते ही रहते हैं। स्वयं को स्टॉप कर देने की क्रिया है केवली। श्वास बाहर है तो बाहर ही रोक दें और भीतर है तो भीतर ही रहने दें।

दूसरा कूर्मनाड़ी में संयम करने पर स्थिरता होती है। कंठ कूप में कच्छप आकृति की एक नाड़ी है। उसको कूर्मनाड़ी कहते हैं। कंठ के छिद्र जिसके माध्यम से पेट में वायु और आहार आदि जाते हैं उसे कंठकूप कहते हैं। इस कंठ के कूप में संयम प्राप्त करने के लिए शुरुआत में प्रतिदिन प्राणायाम और भौतिक उपवास का अभ्यास करना जरूरी है। इससे धीरे-धीरे संकल्प और संयम जाग्रत होने लगेगा।

इसका लाभ : योग में कहा गया है कि सिद्धियों के लिए शरीर और चित्त की स्थिरता आवश्यक है। इसका अभ्यास करने से सिद्धियों का मार्ग खुलता है। यदि आपको सिद्धियों से मतलब नहीं है तो जब शरीर स्थिर होगा तो रोग, शोक और संताप जाते रहेंगे तथा मन में शांति का जन्म होगा। आप ऐसा नहीं सोचेगे जिससे चिंता होती है, ऐसा नहीं खाएंगे जिससे रोग होता है और ऐसा नहीं करेंगे जिससे मुसिबत का जन्म होता हो। यह योग हर हाल में फाइदेमंद साबित होगा।- AJ

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi