Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल (29 दिसंबर 2011)

Advertiesment
हमें फॉलो करें बत्ती गुल (29 दिसंबर 2011)
यह परीक्षा भी बड़ी बुरी चीज होती है। रात-रात भर जागो, पढ़ाई करो और फिर पूरे तीन घंटे लगातार बैठकर लिखना!!! काश परीक्षाएँ भी फेसबुक पर ही होने लगे और हम प्रश्नों के उत्तर गूगल सर्च करके बता सकते होते तो कितना अच्छा होता न। चलिए इस परीक्षा के भूत को दूर भगाइए और थोड़ा-सा मनोरंजन कर लीजिए, बत्ती गुल के साथ...।

प्रश्न : डॉन-2 के संगीत निर्देशक का नाम क्या है?
ऑप्शन - एआर रहमान, अजय-अतुल, शंकर-एहसान-लॉय, विशाल-शेखर

सबसे पहले हमें मिले एमफिल करने वाले दो विद्यार्थी। सुमित यादव आपको पता है डॉन-2 का संगीत किसने दिया है? नहीं... ऑप्शन्स? हाँ बिलकुल सुनिए। आई थिंक शंकर-एहसान-लॉय है। सिर्फ गेस कर रहा हूँ, हमारी परीक्षा भी चल रही है और हमें थीसिस लिखना है तो फिल्मों से जरा दूरी बनी हुई है।

चेतनसिंह राठौर आप बताएँ, आपको इस बारे में क्या जानकारी है? ऑप्शन फिर से बता दीजिए। अरे अभी तो बताए थे.. कोई बात नहीं. सुनिए। शंकर-एहसान-लॉय ही हैं डॉन-2 के म्यूजिक डायरेक्टर। (कैसे पता? परीक्षा के बीच छूपकर फिल्म देखी?) नहीं-नहीं, कहीं सुना था इस बारे में सो पता है। (अरे मैं तो सिर्फ मजाक कर रही थी।)

अब हमें मिला कुछ एमबीए के विद्यार्थियों का समूह। ये सभी परीक्षा देकर छूटे थे और कैंटीन का रुख कर रहे थे। कौन सबसे पहले जवाब देगा? ओह आनंद टेमरे। आनंद जल्दी से उत्तर बता दीजिए, ताकि आप पेट-पूजा करने जा सकें। थोड़ा सोचने और इधर-उधर ताकने के बाद इन्होंने ऑप्शन की माँग की। विशाल-शेखर होना चाहिए सही जवाब। वैसे मुझे पता नहीं है, बस यूँ ही इसे चुन रहा हूँ।

अच्छा योगेन्द्र कारपेंटर आपको पक्का पता है इसका सही जवाब क्या होगा? हाँ शंकर-एहसान-लॉय ने डॉन-2 का म्यूजिक दिया है। (क्या आत्मविश्वास है) फिल्म के बैनर, विज्ञापन वगैरह में उनका नाम देखा है मैंने इसलिए इस बारे में अच्छी तरह पता था। (बढ़िया) वैसे हमने फिल्म भी देख ली है, पर हम थोड़ी लेट पहुँचे थे तो सबके नाम निकल गए थे। (परीक्षा में फिल्म...? अब क्या कहे)

अब बारी हर्ष भंडारी की थी। पहले तो वे अपने दोस्तों से पूछने लगे कि उन्होंने किसका नाम लिया, फिर ऑप्शन सुनने के बाद वे कहने लगे... एआर रहमान और अजय-अतुल तो नहीं हैं। अजय-अतुल का तो मैं नाम ही पहली बार सुन रहा हूँ। अब बचे दो ऑप्शन। अमम... शंकर-एहसान-लॉय ही होंगे शायद। (तुक्का मारा न?) हाँ पक्का तो पता नहीं।

शंकर-एहसान-लॉय ने ही डॉन-2 का संगीत दिया है।

- आरती मंडलोई


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi