Yuva Campus Baz %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 1 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a 2012 112030100175_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल (1 मार्च 2012)

Advertiesment
बत्ती गुल
इस बार तो बत्ती गुल के प्रतिभागियों ने दिल खुश कर दिया। क्रिकेट पर अपनी जान लूटाने वाले इंदौरी युवाओं ने हॉकी के मैदान पर भी बाजी जीत ली। भारतीय पुरुष टीम ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। यह हमारे देश की एक बड़ी उपलब्धि है। इस बार का बत्ती गुल हमारी हॉकी टीम की इसी शानदार जीत के नाम... चक दे इंडिया।

प्रश्न : ओलिंपिक हॉकी क्वालिफायर टूर्नामेंट में किस भारतीय खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा गोल किए?
ऑप्शन - सरदारा सिंह, संदीप सिंह, वीरेन्द्र लाकरा, वी. रघुनाथ

ND
बैठकर बातें कर रहे दोस्तों के एक ग्रुप के सामने जैसे ही हमने प्रश्न बताया, सबसे पहले गौरव जुनेजा ने जवाब दिया- संदीप सिंह। अरे ऑप्शन नहीं सुनने हैं क्या? नहीं, जरूरत ही नहीं है। मैंने मैच देखा था, मुझे पता है संदीप सिंह ने ही इस मैच में सबसे ज्यादा 5 गोल किए और उन्हीं ने सबसे ज्यादा 16 गोल इस पूरे टूर्नामेंट में किए हैं। इसे कहते हैं आत्मविश्वास। गौरव केवल क्रिकेट ही नहीं, हॉकी के भी बड़े शौकीन हैं।

webdunia
ND
राहुल कदंब आपके अनुसार इस सवाल का सही जवाब क्या है? संदीप सिंह ही है। (दोस्त ने कहा इसलिए?) नहीं, मैंने पेपर में पढ़ा था। उस दिन की लीड न्यूज यही थी। (ओह तो पक्का यकीन है, ऑप्शन्स नहीं दें?) भई राहुल मान गए कि आप अखबार रोज पढ़ते हैं। फिर भी क्या आपको पूरा यकीन है। हाँ, मुझे पक्का यकीन है। मुबारक हो आपकी ही बत्ती जल गई है।

webdunia
ND
अब हमने रुख किया नासिर पटेल की ओर। नासिर... संदीप सिंह ने ही सबसे ज्यादा गोल किए हैं। मैंने भी अखबार में पढ़ा था। फ्रंट पेज की न्यूज है। ओह आपको हॉकी में रुचि है। हाँ, थोड़ी-बहुत, पर खबरें तो देख ही लेते हैं। (बढ़िया) यानी आपकी बत्ती भी बिना ऑप्शन का स्वीच दबाए ही जल उठी। बधाई आपको भी। आपने भी कमाल कर दिया।

webdunia
ND
अनस आप काफी देर से चुप बैठे हैं। बताइए इस प्रश्न का उत्तर क्या है? इसी प्रश्न का?? हाँ भाई, दूसरा प्रश्न कहाँ से लाऊँ आपके लिए। अमम... मुझे कोई आइडिया नहीं इस बारे में। क्यों, हॉकी पसंद नहीं आपको? पसंद तो है, पर खास नहीं। हॉकी मैच देखता जरूर हूँ, बस ये वाले ही नहीं देख पाया था। और अखबार? नहीं पढ़ा। क्यों? बस यूँ ही। क्या कहें अब हम सिवाय बत्ती गुल के।

webdunia
ND
फिर इधर-उधर टहलते हुए हमें मिले नीरज यादव। प्रश्न सुनते ही नीरज ने तुरंत जवाब दिया संदीप सिंह। आपने मैच देखे थे ओलिंपिक क्वालिफायर के? नहीं, मैच नहीं देखे तो क्या हुआ, अखबार तो रोज पढ़ते हैं ना। अरे वाह इतना कॉन्फिडेंस। तो फिर संदीप सिंह ही आपका फाइनल जवाब है? हाँ, बिलकुल। कांग्रेच्युलेशन्स, आपकी बत्ती जल गई।

दोस्तों इस बार तो आप लोगों को ऑप्शन्स की भी जरूरत नहीं पड़ी। सच में इस बार बत्ती गुल कॉलम करने में मजा आया। और हाँ, सही जवाब संदीप सिंह ही है। बाकी जानकारी तो आपको पता ही है।

- आरती मंडलोई


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi