Yuva Campus Baz %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 111081100068_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल

Advertiesment
हमें फॉलो करें युवा
प्रश्न - कर्नाटक के मुख्यमंत्री का नाम क्या है?
1- डीवी सदानंद गौड़ा 2- बीएस येदियुरप्पा 3- केसी रेड्डी 4- एचडी कुमारस्वामी

ND
सबसे पहले हमने शुभम राजपूत की ओर रुख किया। अअअ... अरे उन्होंने अभी रिजाइन किया है यार! पर उनकी जगह किसने ली... कुछ याद नहीं आ रहा है। अभी इसी हफ्ते की खबर है यह। इनके बाकी दोस्तों को भी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम याद न आते देख हमने इन्हें विकल्प बता ही दिए। विकल्प सुनते ही शुभम बोल पड़े कुमारस्वामी है उनका नाम। दोस्तों के बीच बात चल रही थी तब यह नाम सुना था मैंने। (वाह! बहुत सही सुना आपने)

webdunia
ND
फिर हमने बात की पलक जैन से। बड़ी गंभीर मुद्रा में सोचते हुए इन्होंने कहा कि वहाँ के पूर्व मुख्यमंत्री तो येदियुरप्पा थे, जिन्होंने अभी इस्तीफा दिया, पर नए का नाम नहीं पता। (चलो आपको कुछ तो पता है, धन्यवाद) विकल्प सुनने के बाद पलक ने कुमारस्वामी के नाम पर सहमति जताई। इसका कारण पूछने पर कहने लगे, वो... येदियुरप्पा के इस्तीफे के समय इनका नाम सुना था। (लो जी तब इनका नाम कहाँ सुन लिया आपने?)

webdunia
ND
शुभम शर्मा से इस प्रश्न का जवाब पूछने पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों का कॉमन बहाना बना दिया। पढ़ाई में इतना लगे रहते हैं कि समाचारों के लिए समय नहीं मिलता। विकल्प में से तुक्का लगाना इन्हें उचित नहीं लगा। सो इन्होंने कहा कि अब घर जाकर सबसे पहले इस बारे में जानकारी निकालूँगा। (चलो यह अच्छी बात है, पर हमेशा खबरें पढ़ते रहा कीजिए)। यह आम शिकायत है कि युवा अखबार नहीं पढ़ते हैं और अपडेट जानकारी भी नहीं रखते।

webdunia
ND
इनके ग्रुप में कुछ लड़कियाँ भी थीं, जो प्रश्न सुनते ही दूर जाकर खड़ी हो गईं। खैर! हमने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई। अब हमें मिले गगन कुमार शौर्य। इन्होंने तुरंत हमारे प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा सदानंद चुने गए हैं नए मुख्यमंत्री। परसों ही पेपर में देखा था। (बहुत बढ़िया) परंतु दिमाग पर खूब जोर डालने पर भी इन्हें सदानंद जी का सरनेम याद नहीं आया। अंततः विकल्प बताने पर खुश होते हुए वे तपाक से बोल पड़े अरे! सदानंद गौड़ा ही तो है।

webdunia
ND
हमने बात की अनिल चौहान से। पहले तो जनाब कहने लगे कि इस बारे में सुना तो है पर... और जैसे ही इनके दोस्त ने उत्तर दिया, इनके दिमाग की बत्ती भी जल उठी। जी सदानंद गौड़ा है कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री। (तो भाई पहले ही क्यों नहीं बता दिया?) अरे वो मैंने पढ़ा तो था, पर याद नहीं आ रहा था। (बिलकुल दोस्त को याद आते ही आपकी याददाश्त भी लौट आई)

जी हाँ दोस्तों, कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम डीवी सदानंद गौड़ा ही है। उन्होंने 3 अगस्त को ही पदभार संभाला है। तो जिनकी बत्ती जल गई, उनको बधाई और बाकी सभी अब तो खबरों से वास्ता रखना शुरू कीजिए।

- आरती मंडलोई


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi