Yuva Campus Baz %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 111082500053_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल

Advertiesment
हमें फॉलो करें बत्ती गुल
इस समय पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की लहर चल रही है। एक ओर अण्णा हजारे द्वारा देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की लड़ाई में पूरा देश उनका समर्थन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कोलकाता हाई कोर्ट के एक जज के खिलाफ गबन के मामले में महाभियोग चलाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस बार का हमारा प्रश्न भी इसी मामले से जुड़ा है।

किस न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई चल रही है?
1 केस्टो मुखजी, 2 सौमित्र सेन, 3 श्रीकांत सेन, 4 एस. रामाचंद्र

ND
यूनिवर्सिटी परिसर में हमें चार लड़कियों का समूह दिखाई दिया। ये चारों एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्राएँ हैं। सबसे पहले हमने बात की श्वेता सोनी से। प्रश्न सुनते ही इन्होंने हार मान ली और कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। इनके हाथ में टूटी हुई चप्पल थी, जिसे जुड़वाने के बहाने वे हमसे पीछा छुड़ा के चली गईं (ठीक है ऐसा भी होता है।)। इनकी बत्तीगुल हुई।

webdunia
ND
इस के बाद हमने बात की सोनम ठाकुर से। इनके लिए हमें प्रश्न और ऑप्शन दोनों फिर से बताने पड़े। थोड़ी कन्फ्यूज-सी शक्ल बनाकर यह अपनी सहेलियों की ओर उत्तर की आस में देखने लगीं। वहाँ से कोई इशारा न पाकर कहा सिर्फ गेस कर रही हूँ। आपके सवाल का सही जवाब हो सका है एस. रामाचंद्र। (लो हो गई न आपकी भी बत्ती गुल)।

webdunia
ND
नेहा देशमुख से जब हमने सवाल पूछा तो उनका ध्यान हमारे प्रश्न में कम और अपने बाल सँवारने में ज्यादा था। इन्होंने ऑप्शन्स में से केस्टो मुखर्जी का नाम चुना। (क्यों?) कहीं सुना-सुना-सा लग रहा है यह नाम। (थोड़ा ध्यान से सुनती तो शायद सही जवाब दे पातीं आप।)


webdunia
ND
फिर हमें मिली टीना डावर। उनकी ओर हमने सही जवाब की आस में देखा। लो इन्हें भी पहले ऑप्शन सुनने हैं। (यार अब तक तो याद हो जाने थे ऑप्शन्स) ऑप्शन सुन इन्होंने सौमित्र सेन कहा। यह तो बस अँधेरे में छोड़ा तीर था, जो निशाने पर लग गया। इनकी बत्ती जल उठी।


webdunia
ND
अब हमें अकेले जाते हुए मनोज मालवीय मिले। प्रश्न सुनते ही उन्होंने तपाक से जवाब दिया- कोई सेन हैं वो। हाँ, सौमित्र सेन, और उन्होंने हमें एक साँस में पूरा मामला सुना दिया। (वाह दोस्त मान गए) मनोज एलएलबी के साथ एमपीपीएस की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए मन लगाकर रोज पेपर पढ़ते हैं।

सही जवाब सौमित्र सेन है। यदि उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाता है तो यह भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ी जंग में मील का पत्थर साबित होगा।

- आरती मंडलोई


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi