Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल (15 दिसंबर 2011)

Advertiesment
हमें फॉलो करें बत्ती गुल (15 दिसंबर 2011)
क्या अजब समय चल रहा है। एक के बाद एक कोई न कोई खुमार हमारे सर चढ़कर बोलने लगता है। अभी हम कोलावेरी के मस्ती से बाहर भी नहीं आए थे कि हमारे अपने शहर में भारत का मैच हो गया। एक तो क्रिकेट मैच, वह भी इंदौर में ही और ऊपर से इसमें सहवाग का शानदार दोहरा शतक। वाह भाई मजा आ गया। बस इस बार हमने भी क्रिकेट के रंग में भिगो दिया बत्ती गुल को...

प्रश्न : इंदौर में डबल सेंचुरी मारने वाले वीरेन्द्र सहवाग किस जगह के नवाब हैं?
ऑप्शन - अलीगढ़, जुनागढ़, नजफगढ़, राजगढ़

ND
यूनिवर्सिटी कैम्पस में घूमते हुए हमें नजर आए गौरव गुप्ता। इनके सामने प्रश्न रखते ही इन्होंने तपाक से उत्तर दिया- दिल्ली। दिल्ली के नवाब हैं सहवाग। अजी इतनी जल्दी क्या है? ऑप्शन्स हैं सुन तो लीजिए। ऑप्शन्स सुनकर इन्होंने नजफगढ़ का नाम लिया। (अच्छा कहाँ सुना आपने इस बारे में?) एडवांस टैक्स पैमेंट के विज्ञापन में देखा था। (तो पहले इतनी जल्दी क्यों की भाई?)

webdunia
ND
स्कूल ऑफ कम्प्यूटर साइंस की पार्किंग में दोस्तों का ग्रुप बैठा था। यहाँ हमें मिले प्रियंका तिवारी, सलोनी फरकिया और दीपेन्द्र तोमर। सबसे पहले प्रियंका बेहद उत्साहित होकर आगे आई बत्ती गुल का हिस्सा बनने के लिए। बिना ऑप्शन्स सुने ही इन्होंने नजफगढ़ का नाम लिया। (इतना आत्मविश्वास कैसे?) मैंने एड में देखा था और सहवाग के कई इंटरव्यू भी पढ़े हैं। इसलिए मुझे अच्छे से पता है।

webdunia
ND
हाँ तो दीपेन्द्र आप बताएँ आपके अनुसार क्या सही जवाब है इसका? नजफगढ़ के नवाब हैं सहवाग। इंश्योरेंस के विज्ञापन में देखा था मैंने। बहुत कॉमन विज्ञापन है वह। अब तो यह लगभग सभी को पता होगा इस बारे में। इंदौर में डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड बनना वाकई रोमाचंक अनुभव रहा। (बिलकुल)

webdunia
ND
इन्हीं के पास फोन पर बात करने में व्यस्त थे सत्यनारायण महंत। इनका वार्तालाप खत्म होने पर हमने इनके सामने प्रश्न रखा। ऑप्शन्स सुनते ही इन्होंने नजफगढ़ को चुना। (यही क्यों?) मुझे मशहूर लोगों की जीवनी पढ़ने का शौक है। इसलिए मैंने विकिपीडिया पर सहवाग की जीवनी पढ़ी थी। बस वहीं पढ़ा था। वाह! अच्छा शौक है यह। आपकी बत्ती जला दी इस शौक ने। इसी तरह पढ़ते रहिए।

webdunia
ND
अब आगे आई सलोनी फरकिया। इन्होंने भी सीधे बता दिया कि सहवाग नजफगढ़ के नवाब हैं। (वाह, आपको यह जानकारी कहाँ मिली?) अभी जो लेटेस्ट इंश्योरेंस का एड आ रहा है, उसी में देखा और डबल सेंचुरी के बाद तो हर पेपर में भी उन्हीं के चर्चे हैं तो वहाँ भी पढ़ा है। (बढ़िया, टीवी पर तथा अखबार दोनों पर नजर है आपकी)

तो दोस्तों, वीरेन्द्र सहवाग दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित नजफगढ़ के नवाब हैं।

- आरती मंडलोई


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi