Yuva Campus Baz %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 15 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a 2012 112031500156_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल (15 मार्च 2012)

Advertiesment
बत्ती गुल
हरे, पीले, लाल, गुलाबी, नीले और भी ढ़ेर सारे रंगों से रंगे विद्यार्थी और रंगों भरा कैम्पस। यहाँ का माहौल सिर्फ रंगों से ही नहीं, संगीत से भी सराबोर है। ढोलक की ताल पर नाचते-गाते विद्यार्थियों ने कैम्पस का माहौल बदल दिया है। चारों ओर मस्ती भरा माहौल था। होली और रंगपंचमी की खूब मस्ती रही, लेकिन एक रंग होता है देश का रंग। इस देश के रंग में कितने सराबोर हैं हमारे युवा, यह जानने के लिए हम चले बत्ती गुल करने के लिए फिर से युवाओं की ओर।

प्रश्न : भारत के नए सेना प्रमुख के रूप में किसके नाम की घोषणा की गई है?
ऑप्शन - बिक्रम सिंह, देवेन्दर सिंह, गगनदीप सिंह, सुरजीत सिंह

ND
सबसे पहले हमारी बात हुई अनुज पाण्डे से। इनके ग्रुप ने इन्हें पकड़ कर हमारे सामने खड़ा किया और वे बत्ती गुल का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए। प्रश्न और ऑप्शन सुनकर अनुज ने कहा कि गगनदीप सिंह होना चाहिए सही जवाब। (अखबार पढ़ते हैं आप?) हाँ पढ़ता तो हूँ, यह खबर भी पढ़ी थी, पर अच्छे से याद नहीं है। (तो जनाब ऐसा कैसे अखबार पढ़ते हैं आप?) आपकी बत्ती तो गुल।

webdunia
ND
इस ग्रुप को छोड़ हम आगे बढ़े तो बेंच पर बैठकर बतियाते हुए हमें कुछ दोस्त दिखाई दिए। इनमें से एक थे गौरव उतेकर। गौरव बताइए कौन बनेंगे नए सेना प्रमुख? सुरजीत सिंह। (अखबार में पढ़ा?) हाँ, अखबार में ही पढ़ा था। (ध्यान से पढ़ा था?) हाँ अमम... ओह! ध्यान से पढ़ा होता तो आपकी बत्ती गुल न हुई होती। अब जरा ध्यान से पढ़िएगा अखबार।

webdunia
ND
हर्षिता मालवीय आपको पता है इसका सही जवाब? गगनदीप सिंह बनेंगे नए सेनाध्यक्ष। वैसे मैं पेपर में सिर्फ हेडलाइन्स ही पढ़ती हूँ। (मोहतरमा, हेडलाइन्स में ही था उनका नाम) जो कि गगनदीप सिंह तो बिलकुल भी नहीं है। आपकी बत्ती भी गुल हो गई। हेडलाइन्स भी पढ़ीं तो इतनी जल्दबाजी में। अब की बार पढ़ें तो कुछ अधिक ध्यान देकर पढ़ें।

webdunia
ND
सुरभि आप कोशिश करेंगी क्या? अरे मैंने यह खबर देखी थी पेपर में। हेडिंग में ही था उनका नाम, पर कुछ काम आ गया और मैं जल्दबाजी में पढ़ नहीं पाई। खैर कोशिश तो कर ही सकती हूँ, आप ऑप्शन्स बताइए। ऑप्शन सुनकर इन्होंने सुरजीत सिंह का नाम लिया। क्या सुरभि अखबार हाथ में लिया और पढ़ा नहीं। पढ़ लेतीं तो आपकी बत्ती, गुल होने से बच जाती न।

webdunia
ND
आखरी में जब हम हताश होकर लौट रहे थे तभी हमारी नजर पड़ी प्रेरित पंड्‌या पर। सवाल सुनते ही प्रेरित ने तुरंत जवाब दे दिया बिक्रम सिंह बनेंगे नए सेना प्रमुख। (अरे वाह शानदार) कैसे पता आपको? अखबार में पढ़ा था। मैं सेना में जाना चाहता हूँ, इसलिए सेना से जुड़ी खबरें जरूर पढ़ता हूँ। मुबारक हो प्रेरित आपकी बत्ती जल गई।

दोस्तों वी.के. सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह नए सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगे।

- आरती मंडलोई


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi