Yuva Campus Baz %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 19 %e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80 2011 112011900240_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल (19 जनवरी 2011)

Advertiesment
बत्ती गुल
बॉलीवुड पर तो हॉलीवुड का क्रेज हमेशा से बरकरार रहा है, पर अब अंग्रेजों पर भी हॉलीवुड का नशा छाने लगा है। नहीं-नहीं, ऐसा नहीं है कि वे अब बॉलीवुड से 'प्रेरणा' लेकर फिल्में बनाना शुरू कर रहे हैं। दरअसल लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अमिताभ, शाहरुख, सलमान , ऐश्वर्या और करीना के बाद एक और बॉलीवुड सितारा शरीक होने वाला है। बस इसी सितारे का नाम हमने पूछा हमारे इस बार के प्रतिभागियों से।

सबसे पहले हमें मिले कृष्णपाल सिंह यादव। कृष्णपाल आपको पता है हाल ही में
ND
मैडम तुसाद संग्रहालय में किस बॉलीवुड सितारे की मोम की मूर्ति लगाई जाने वाली है? हाँ बिलकुल पता है, माधुरी दीक्षित की मूर्ति बनाई जाने वाली है यहाँ। (ओह इतनी जानकारी) अच्छा यह जानकारी मिली कहाँ से? अखबार में पढ़ा था। (बढ़िया)


किशोर राजगुरु बड़ी देर से उत्साहित होकर हमारी ओर देख रहे थे। जैसे ही हमने इनकी ओर रुख किया इन्होंने बोलना शुरू कर दिया। माधुरी की मोम की मूर्ति बनने वाली है। माधुरी तो यह बात सुनकर इतनी खुश हो गई कि उन्होंने अपनी मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी भी इस संग्रहालय को दे दी। (बॉलीवुड गुरु की जय) बिलकुल सही जवाब।

मनीष झिझोरिया पहले तो आना-कानी कर रहे थे, फिर इनके दोस्तों ने थोड़ा मनाया तो यह भी बत्ती गुल का हिस्सा बनने के लिए राजी हो ही गए। तो मनीष बताइए किसकी मूर्ति बन रही है मैडम तुसाद संग्रहालय में? अमम कैटरीना, क्यों दोस्तों कैटरीना ही है न...? अरे यह खुलेआम चीटिंग नहीं चलेगी। अरे नहीं, मैं सिर्फ मजाक कर रहा था, वहाँ माधुरी की मूर्ति लगाई जाने वाली है। (हाँ अभी दोस्तों ने जो माधुरी का नाम लिया)

सुमित वर्मा आपने भी अखबार में इससे जुड़ी कोई खबर पढ़ी थी क्या? नहीं, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। मैंने आज पेपर भी नहीं पढ़ा। अरे पर यह खबर आज के पेपर में थोड़ी आई है। अममम हाँ पर मैं दो-तीन दिन से पेपर नहीं पढ़ पाया। (वाह बहुत अच्छे) कहीं से सुना भी नहीं आपने इस बारे में, टीवी पर भी खबर नहीं देखी? नहीं। (अब क्या कहें)

शिखर शर्मा अब आपकी बारी। प्रश्न क्या है? अरे अभी आपके सामने तो बताया था। मैडम तुसाद संग्रहालय में किस बॉलीवुड सितारे की मूर्ति बनने वाली है? माधुरी की। अरे वाह बड़ी जल्दी उत्तर दे दिया आपने तो। हाँ वो मैंने पेपर में पढ़ा था न इस बारे में, इसलिए पता था। (क्या बात है आप लोग अखबार पढ़ते हैं, यह जानकर अच्छा लगा)

मैडम तुसाद संग्रहालय में माधुरी दीक्षित की ही मोम की मूर्ति बनाकर लगाई जाने वाली है।

- आरती मंडलोई


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi