Yuva Campus Baz %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 22 %e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0 2011 111092200117_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल (22 सितंबर 2011)

Advertiesment
युवा
बत्ती गुल करते हुए हर बार कुछ नए अनुभव होते हैं। कई बार बहुत आसान से सवाल का जवाब भी कोई नहीं दे पाता तो कभी ऑप्शन देने से पहले ही जवाबों की बौछार हो जाती है। बहरहाल मुद्दे की बात पर आते हैं। हाल ही में भारत ने एशियन चैम्पियन हॉकी ट्रॉफी जीती। इस जीत ने उम्मीदें बॉंध दी है कि देश में हॉकी के सुनहरे दिन शायद वापस लौट रहे हैं। इस बार का सवाल इसी जीत से जु़ड़ा है

एशियन चैम्पियन हॉकी ट्रॉफी में भारत ने फाइनल में किस देश को हराकर जीत हासिल की?
ऑप्शन्स- इस बार ऑप्शन्स देने का मन भी नहीं था और मेरे युवा साथियों ने मौका भी नहीं दिया।

ND
इस बार बीसीए के विद्यार्थियों से मुलाकात हुई। अंकित जोशी से प्रश्न पूछते ही उन्होंने फौरन जवाब दे दिया- पाकिस्तान को हराकर भारत ने यह चैम्पियनशिप जीती है। (अरे वाह!) इस जीत के बाद खिलाड़ियों को सिर्फ 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई थी, परंतु टीम के सभी खिलाड़ियों ने इसे लेने से मना कर दिया था।

webdunia
ND
फिर बात हुई सौरभ जैन से। हाँ तो सौरभ आपको पता है इस प्रश्न का जबाव? जी बिलकुल पता है। पाकिस्तान को हराकर भारत ने एशियन चैम्पियन हॉकी ट्रॉफी जीती है। पहले दोनों टीम्स गोल नहीं कर पाई थी। इसके बाद फैसले के लिए पैनल्टी शूट ऑउट का सहारा लेना पड़ा था। पैनल्टी शूट ऑउट में भारत ने पाक को 4-2 से हरा कर जीत हासिल की।

webdunia
ND
पास ही खड़ी देवकी शर्मा और पीया से जब हमने बत्ती गुल का हिस्सा बनने के लिए पूछा तो वे भी तैयार हो गई। देवकी आप बताएं भारत ने किस देश को हराकर एशियन चैम्पियन हॉकी ट्रॉफी जीती? इंडिया ने पाक को हराकर यह चैम्पियनशिप जीती है। मैंने न्यूज पेपर में पढ़ा था। (चलो आज के युवा फेसबुक के साथ अखबार तो पढ़ने लगे हैं।)

webdunia
ND
पीया आप बताएँ। थोड़ा सकुचाते हुए वे कहने लगीं मैंने कल ही न्यूज में देखा था। मुझे ठीक से पूरा मामला नहीं पता है। (जितना पता है उतना तो बताइए)भारत ने पाकिस्तान को हराकर यह चैम्पियनशिप जीती है। (चलो आपको इतना तो पता है) हालाँकि आपकी आवाज में वो दम नहीं था, पर बत्ती जलाने के लिए इतनी जानकारी काफी है।

webdunia
ND
आखरी में हमने बात की अविनाश रूपाले से। मुझे भी इस बारे में कल ही पता लगा। भारत ने पाकिस्तान को हराया था। हॉकी में इतनी बड़ी उपलब्धि पाने के बाद भी टीम को जिस तरह से सम्मान किया जाना चाहिए था, वह नहीं किया गया। सभी तरफ से आलोचना होने के बाद उनकी सम्मान राशि बढ़ाई गई है।

वाह भाई मान गए आज युवा शक्ति को। इस बार युवाओं का उत्साह और नॉलेज देख मजा आ गया। चीन में हुई एशियन मैन्स चैम्पियन ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की। इसी तरह खबरों से वास्ता बनाए रखिएगा दोस्तों। ऑल दी बेस्ट।

- आरती मंडलो


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi