Yuva Campus Baz %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 3 %e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0 2011 111110300104_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल (3 नवंबर 2011)

Advertiesment
फॉर्मूला वन रेस
भारत में पहली बार हुई फार्मूला वन रेस का नशा पूरे देश पर सर चढ़ कर बोल रहा है। जहाँ देखो वहाँ इसी की खबरें छाई हैं। तेज रफ्तार के शौकिन युवा तो बेसब्री से इस रेस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान हर कोई पहली इंडियन ग्राँप्रि की ही बात कर रहा है। हमने सोचा क्यों न इस बार बत्ती गुल में भी इसी रेस से संबंधित कोई प्रश्न पूछा जाए।

प्रश्न : इंडियन ग्राँप्रि के विजेता सेबेस्टियन वेटल किस टीम के रेसर हैं?
ऑप्शन - 1- सहारा फोर्स इंडिया, 2- रेड बुल, 3- फरारी, 4- मर्सिडीज

ND
हमें बीएस के छात्र पंकज नरवरिया मिले। सवाल सुनने के बाद जब इन्हें जवाब नहीं सुझा तो इन्होंने ऑप्शन्स की माँग की और ऑप्शन्स सुनते ही उत्तर दे दिया। रेड बुल के लिए रेस की सेबेस्टियन ने। क्यों भाई रेड बुल ही क्यों? फरारी के लिए तो माइकल शूमाकर रेस करते हैं और बाकी अअमम.. खैर, रेड बुल सही जवाब है। आपकी बत्ती गुल होने से बच गई।

webdunia
ND
शेखर प्रश्न सुनते ही अपने बालों में ऐसे हाथ घूमाने लगे मानो सही जवाब वहीं से खोजकर निकालेंगे। शायद सहारा फोर्स इंडिया के लिए सेबेस्टियन रेस करते हैं। (और यह जानकारी आपको कहाँ से मिली?) नहीं। जानकारी तो नहीं है सिर्फ गेस कर रहा हूँ। (ओहो मतलब एक और तुक्का) बंधु हर बार तुक्का बैठ जाए यह जरूरी नहीं। आपकी तो बत्ती गुल हुई।

webdunia
ND
तोषा का गलत जवाब सुन पास बैठकर पढ़ रही एक लड़की ने वहीं से सही जवाब दे डाला, अरे रेड बुल... रेड बुल है इसका सही जवाब। और आप थीं दिव्या वर्मा। अच्छा दिव्या आपको कैसे पता कि रेड बुल ही सही जवाब है? मुझे अखबार पढ़ने का शौक है। अरे वाह! चलिए इस शौक ने आपकी बत्ती जला दी।

webdunia
ND
इनके पास ही खड़े थे रवीन्द्र अगलेचा और शेखर गहलोद। जब रवीन्द्र को हमने सारे ऑप्शन्स बताए तो ये बड़ी कन्फ्यूज-सी सूरत बनाते हुए हमारी ओर देखने लगे। फिर इन्होंने रेड बुल का नाम लिया। (दोस्त का जवाब सुनकर बता रहे हैं या आपको भी इस बारे में कुछ जानकारी है?) यह नाम सुना-सुना-सा लग रहा है । (मतलब तुक्का लगा रहे हैं) खैर आपका तुक्का सही है।

webdunia
ND
पास ही लड़कियों का एक ग्रुप खड़ा था। इन्हें जब बत्ती गुल का प्रश्न बताया तो बड़े ही आत्मविश्वास से तोषा जोशी ने आगे आकर जवाब दिया। सहारा फोर्स इंडिया ने यह रेस जीती है तो सेबेस्टियन उसी के लिए रेस करते होंगे। (अच्छा!) हाँ, मैंने पेपर में पढ़ा था। इसमें रेड बुल सेकंड और फरारी तीसरी नंबर पर आई। (अरे रेस का यह परिणाम कब आया?) माफ कीजिए आपकी बत्ती गुल हो गई है।

दोस्तों पहली इंडियन ग्राँप्रि के विजेता सेबेस्टियन वेटल रेड बुल टीम के लिए ही रेस करते हैं। मैंने तो सोचा था कि इस सवाल का जवाब आप सभी बड़ी आसानी से दे देंगे। खैर! कोई बात नहीं, जिनकी बत्ती जल गई उन सभी को बधाई।

- आरती मंडलोई


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi