Yuva Campus Baz %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 5 %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b2 2012 112040500117_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बत्ती गुल (5 अप्रैल 2012)

Advertiesment
बत्ती गुल
आईपीएल सीजन 5 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। अब तो हर जगह बस आईपीएल की ही बात होगी। अरे अरे अरे... पर आपको बता दें कि इस बार हम आईपीएल की नहीं बल्कि ओलिंपिक की बात कर रहे हैं। हमारे देश के एक बिरले खिलाड़ी का चयन लंदन ओलिम्पिक के लिए हो चुका है। इसलिए इस बार बत्तीगुल कुछ खास है। सवाल पढ़िए आपको खुद ही पता लग जाएगा।

प्रश्न -लंदन ओलिंपिक में रेसलिंग के लिए पात्रता हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम क्या है?
ऑप्शन - 1-गीता अस्ताना, 2-नेहा राठी, 3-अमिता, 4-गुरचरण प्रीत कौर

ND
इस बार एमबीए के विद्यार्थियों से मुलाकात हुई। सभी का उत्साह देखने लायक था। सबसे पहले हमने बात की अजय कुमरावत से। गुरचरण प्रीत कौर ही ओलिंपिक में रेसलिंग के लिए चुनी गई है। (पक्का?) हॉं मैंने पेपर में पढ़ा था। (जागते हुए या सपने में?) अरे बुरा मत मानिएगा सिर्फ मजाक रहे हैं। आपकी बत्ती गुल।

webdunia
ND
अब हम मुड़े प्रियेश सोलंकी की ओर। ऑप्शन सुनकर इन्होंने कहा गुरचरण प्रीत कौर का चयन हुआ होगा। (क्यों?) नाम ही इतना भारी है तो वह खुद भी दमदार होंगी। (शेक्सपियर ने न जाने क्या सोचकर कहा होगा कि नाम में क्या रखा है!!) भाई साहब आपकी बत्ती गुल है।

webdunia
ND
अच्छा सुबोध चौरे आप बताइए आपके अनुसार किसको लंदन ओलिंपिक के लिए किसने टिकट कटाया है? गुरचरण प्रीत कौर ने। (क्यों?) लग रहा है। यह नाम सुना है मैंने। (यार लोगों को 'लगता' बहुत है) आपको पक्का नहीं पता? गुरचरण का ही चयन हुआ होगा। (ठीक है भाई, जैसा आप कहे) आपकी बत्ती भी गुल।

webdunia
ND
चलिए तुषार पालीवाल अब आपकी बारी। ऑप्शन्स फिर बता दीजिए। बिल्कुल सुनिए। ऑप्शन सुनकर इन्होंने नेहा राठी का नाम लिया। (सब गुरचरण कह रहे हैं आपने नेहा का नाम क्यों लिया) आई थिंक नेहा का ही चयन हुआ है। उनका नाम पढ़ा हुआ लग रहा है। (लो जी ये भी मझधार में अटके हैं) आपकी बत्ती भी फ्यूज हो गई।

webdunia
ND
फिर हमारी मुलाकात हुई राम प्रताप से। प्रश्न और ऑप्शन सुनकर इन्होंने गीता का नाम चुना। (गीता ही क्यों?) ऐसे ही लग रहा है। शायद कहीं सुना है। (यह लगा एक और जोरदार तुक्का!!!) पर गलती से ही सही यह तुक्का निशाने पर लगा। आपकी बत्ती गुल होने से बच गई।

दोस्तो, हम सब क्रिकेट के बारे में तो हर बारीक से बारीक जानकारी रखते हैं लेकिन अन्य खेलों को लेकर हमें कम जानकारी होती है। लंदन ओलिंपिक में जाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान/ रेसलर बनकर गीता ने ही देश का नाम रोशन किया है। चलिए, फिर मिलेंगे, नए सवाल के साथ।

- आरती मंडलोई


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi