लगता है, जैसे आसमान से उतरी है। एक परी की तरह। खुदा ने फुरसत में तबियत से बनाया है। चाँदी जैसा रूप, सोने जैसे बाल। एक तू ही बलवान है गौरी, बाकी सब कंगाल। ये हैं पेरिस हिल्टन।
अमेरिकन सोशलाइट, सिंगर, ऑथर, मॉडल और एक्ट्रेस। अपने सेक्स टेप के सार्वजनिक होने से लेकर शराब पीकर अंधाधुंध गाड़ी चलाने तक को लेकर वे विवादास्पद रही हैं।
हाल ही में वे अपने एक कोटेशन की वजह से ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऑफ कोटेशंस में शामिल की गईं हैं। इस बार पेरिस की परी-कथा।
वे क्या नहीं हैं। वे इंटरनेशनल मॉडल हैं, सोशलाइट हैं, सिंगर हैं, राइटर हैं, हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, फैशन डिजाइनर हैं और प्रोड्यूसर भी हैं। और वे इतनी खूबसूरत हैं कि आसमान से उतरी परी लगती हैं। वे हरदम किसी पत्रिका, किसी टेबलॉइड, किसी चैनल पर सुर्खियाँ बटोरती रहती हैं।
कभी अपने किसी रिएलिटी शो के कारण, कभी अपने नए ब्वॉय फ्रैंड के साथ, तो कभी शराब पीकर कार चलाने को लेकर और कभी अपने सेक्स टेप के सार्वजनिक हो जाने को लेकर। ये हैं 28 साल की पेरिस हिल्टन। इन दिनों वे एक खास कारणों से सुर्खियों में हैं। उनका नाम महात्मा गाँधी, महान दार्शनिक कन्फ्यूशियस और विश्वविख्यात साहित्यकार विलिमयम शेक्सपियर के साथ जुड़ गया है।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऑफ कोटेशंस में इन तमाम महान लोगों के बेहतरीन कोटेशंस के साथ पेरिस हिल्टन का एक कोटेशन शामिल किया गया है। उनका जो कोटेशन शामिल किया गया है। वह है-ड्रेस क्यूट व्हेनएवर यू गो, लाइफ इज टू शॉर्ट टू ब्लेंड इन। उन पर 34 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया गया है।
उन्होंने इटली और जर्मनी में अपने तय कार्यक्रम में आने का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में एक फैशन मॉडल के रूप में की थी। 17 फरवरी 1981 को न्यूयॉर्क सिटी में जन्मी पेरिस ने यूँ तो कई फिल्मों में काम किया लेकिन एक भी फिल्म हिट न हो सकी।
2003 में उनका सेक्स टेप इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गया था। इसमें उनके अपने ब्वॉय फ्रैंड रिक सालोमन के साथ अंतरंग दृश्य थे। इसके बाद वे एक रिएलिटी शो द सिम्पल लाइफ से सुर्खियों में आईं। इन दिनों वे नए रिएलिटी शो माय न्यू बेस्ट फ्रैंड के लिए चर्चित हैं।
प्यारी पेरिस के अनुसार : 1. यह मायने नहीं रखता कि महिलाएँ कैसी दिखती हैं, यदि वह कॉन्फिडेंट है तो सेक्सी है। 2. मैं सोचती हूँ हर लड़की के लिए यह खास बात है कि वह अपने में विश्वास करे। 3. मैं सोचती हूँ मेरी शादी एक फेयरी टेल की तरह होगी, भव्य, सुंदर और सफेद। 4. यह धरती है, क्या यह हॉट नहीं? 5. मैंने अपने बूते पैसा बनाया है। मैं कड़ी मेहनत करती हूँ। 6. मैं हिल्टन्स की ग्रैंड डॉटर के रूप में नहीं, पेरिस के नाम से जानी जाना चाहती हूँ। 7. मैं एक मार्केटिंग जीनियस हूँ। 8. मेरा यह सही फैसला है कि मैं अपनी एंगेजमेंट को तोड़ दूँ। 9. मैं कुछ नहीं सोचती, बस भीड़ में अकेली चलती हूँ। 10. मैं सिर्फ अपने पिता की सुनती हूँ।