Yuva Celebraties %e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be 111080600054_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमाल करीना

Advertiesment
हमें फॉलो करें युवा
ND
कपूर खानदान की करीना ने अपनी पहली फिल्म रेफ्यूजी से बता दिया था कि अब बॉलीवुड सीन पर एक नई अभिनेत्री आ गई है। जेपी दत्ता की इस फिल्म में करीना ने संवेदनशील अभिनय किया था। यह लगभग ग्लैमरहीन रोल था, लेकिन बाद की फिल्मों में करीना ने यह खूबसूरती से साबित किया कि वह ग्लैमरस और ग्लैमरहीन दोनों ही रोल में अच्छा अभिनय करके दिखा सकती है।

गोलमाल सीरिज की फिल्मों में काम कर उसने यह भी बता दिया कि वह कॉमेडी कर सकती है, लेकिन करीना ने शाहिद कपूर के साथ जब वी मैट फिल्म में कमाल का अभिनय किया था। इसमें अपने प्रेमी के लिए भागी एक लड़की किस तरह एक- दूसरे लड़के के साथ सफर करते हुए आकर्षित होती है, इसे करीना ने खूबी से अभिव्यक्त किया था।

शाहिद कपूर के साथ उनके चर्चे खूब सुर्खियाँ बने। बाद में सैफ अली खान के साथ उनके रोमांस की खबरें हवाओं में थी और अब खबर है कि वे शादी करने वाले हैं। इन दोनों के रोमांस की खबरों से मीडिया में एक शब्द चला था सैफीना। सैफ और करीना को मिलाकर बनाया गया यह शब्द युवाओं में खासी लोकप्रिय हो चुका है और इन दोनों के चर्चे भी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi