Yuva Celebraties %e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%81 %e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%a8 111072100055_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जवाँ जैकलीन

Advertiesment
युवा
बॉलीवुड में भट्ट कैम्प की फिल्मों में एक्ट्रेसेस को कुछ हॉट अंदाज में प्रस्तुत किया जाता है।
ND
बिपाशा बसु से लेकर अनु अग्रवाल और मल्लिका शेरावत से कंगना राणावत तक यह परंपरा देखी जा सकती है। उनकी एक्ट्रेसेस में देह दर्शन अधिक होता है और अभिनय के दर्शन यदाकदा ही देखने को मिलते हैं। इसकी ताजा कड़ी जैकलीन फर्नांडेज को देखा जा सकता है। मर्डर-2 पसंद की जा रही है और इस फिल्म में जैकलीन को बहुत ही हॉट अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।


जैकलीन श्रीलंकाई एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वे मिस श्रीलंका यूनिवर्स 2006 चुनी गई थी। उन्हें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड भी मिल चुका है। अलादिन फिल्म के लिए उन्हें स्टार डस्ट का बेस्ट फिमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिल चुका है। उनकी पहली फिल्म थी अलादिन, जिसमें उन्होंने एक कॉलेज गर्ल का रोल किया था, लेकिन फिल्म भी पिट गई और उन्हें भी नहीं पहचाना गया। जाने कहाँ से आई है फिल्म, कब आई और कब चली गई यह भी पता नहीं चला। लिहाजा इसमें भी उन्हें नहीं पहचाना गया। हाउसफुल में उनका कोई खास रोल नहीं, लिहाजा वे अननोटिस्ड रह गईं।

मर्डर-2 के धुआँधार प्रचार और प्रचार में उनकी देह का उदार प्रदर्शन उन्हें कुछ पहचान दे गया। इसमें वे निश्चित ही हॉट लगी हैं, लेकिन हिट होने में अभी वक्त लगेगा। इस फिल्म से उन्हें सुर्खियाँ जरूर मिल रही हैं, लेकिन बतौर एक अभिनेत्री उन्हें पहचान मिलना अभी बाकी है। जाहिर है वह सिर्फ देह प्रदर्शन नहीं, अभिनय से ही हासिल की जा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi