Yuva Celebraties %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%bf %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80 111090800061_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रिटि प्रिटी

Advertiesment
प्रिटी जिंटा
ND
उनकी हँसी से झरने फूटते हैं। उनके गालों में गड्‌ढ़े पड़ते हैं। उनकी आँखों में झिलमिल सितारे उड़ते हैं। इन सबसे मिलकर बनता है एक प्रिटी फेस, लेकिन यह सिर्फ प्रिटी फेस ही नहीं है, बॉलीवुड का एक हँसता-मुस्कुराता ऐसा रोशन चेहरा है, जो बिना किसी मेंटोर के फिल्म में पूरे कॉन्फिडेंस से धमकता है और अपने बूते टिका रहता है। यह चेहरा है प्रिटी जिंटा का।

इन दिनों वे फिर सुर्खियों में हैं। पहला कारण है वे यूटीवी स्टार के एक शो की होस्ट हैं। शो का नाम है- अप क्लोज एंड पर्सनल विद प्रिटी जिंटा। इसमें वे बॉलीवुड के स्टार्स के साथ कुछ मजेदार, चटपटी और गुदगुदाने वाली बातचीत करेंगी। यह शो 3 सितंबर से शुरू हो चुका है। सुर्खियों में रहने का दूसरा कारण है कि वे प्रोड्‌यूसर बन चुकी हैं। वे फिल्म इश्क इन पेरिस को प्रोड्‌यूस कर रही हैं।

वैसे तो सबसे पहले इस खूबसूरत बाला को बॉलीवुड के शेखर कपूर ने पहचाना और अपनी फिल्म तारा रम पम पम के लिए साइन किया था, किंतु फिल्म अधूरी रही। बाद में शेखर ने फिल्म 'दिल से' के लिए मणिरत्नम को प्रिटी का नाम सुझाया और इस फिल्म में प्रिटी ने शाहरुख जैसे स्टार के सामने इतने कॉन्फिडेंस के साथ सशक्त अभिनय कर वे जल्द ही बॉलीवुड की बिंदास बाला साबित हो गईं। बिंदास बाला इसलिए कि उन्होंने फिल्मों में बोल्ड रोल किए और फिल्मों की दुनिया से बाहर वे किसी भी मुद्दे पर साफ और सटीक राय व्यक्त करती रही हैं।

एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने बीबीसी न्यूज के लिए ऑन लाइन कॉलम्स भी लिखे। यूँ तो उनकी कई हिट फिल्में हैं, लेकिन कुंदन शाह की फिल्म 'क्या कहना' में उन्होंने टीनएजर सिंगल मदर का रोल इतने संवेदनशील और सशक्त ढंग से निभाया कि दर्शक मान गए कि यह सिर्फ प्रिटी फेस ही नहीं एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी है। कल हो ना हो के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसी तरह एक कैनेडियन फिल्म हैवन ऑन अर्थ के लिए सिल्वर ह्यूगो बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। बांग्ला फिल्मों के निर्देशक रितुपर्णो घोष की फिल्म द लास्ट लियर में भी उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया।

सोल्जर, कोई मिल गया, कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना, चोरी-चोरी चुपके-चुपके और झूम बराबर झूम जैसी फिल्मों के बाद यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म में उन्होंने जारा का रोल निभाकर साबित कर दिया कि उनमें कितनी अभिनय क्षमता है। यह फिल्म न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी बहुत पसंद की गई। 2008 में उन्होंने नेस वाडिया के साथ आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब बनाई। नेस वाडिया के साथ होने के कारण उनके चर्चे रहे। क्रिकेटर युवराज सिंह और उनके बीच विवाद भी खासा सुर्खियों में रहा, लेकिन इस सबके बावजूद प्रिटी को एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में ही पहचाना गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi