Yuva Celebraties %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0 %e0%a4%86%e0%a4%88 %e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%b6%e0%a4%be 111082300101_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिर आई आयशा

Advertiesment
आयशा टाकिया
ND
आयशा टाकिया फिल्मों की ओर फिर लौट रही हैं। उनका कहना है कि चूँकि वे एक्टिंग से प्रेम करती हैं, इसलिए फिल्मों की ओर लौट रही हैं। वे नागेश कुकुनूर की फिल्म मोड़ में एक्टिंग करेंगी। उनके अपोजिट हैं एमटीवी के वीजे रणविजय। मोड़ एक लव स्टोरी है। समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी के बाद आयशा ने रेस्टॉरेंट बिजनेस में रुचि लेना शुरू किया था। अब वे कमबैक कर रही हैं।

यूँ तो आयशा टाकिया ने टीवी कमर्शियल से अभिनय करने की शुरुआत की थी। वे आई एम ए कॉम्प्लान गर्ल टीवी कमर्शियल में आई थीं। फिर 2004 में टार्जन व वंडर कार से फिल्मों में शुरुआत की। शुरुआती फ्लॉप के बाद उनकी आखिरी हिट फिल्म थी वांटेड। इसमें उनके हीरो थे सलमान खान, लेकिन आयशा टाकिया में एक बेहतर अभिनेत्री का खोज निकालने का काम जितना अच्छा निर्देशक नागेश कुकुनूर ने किया, उतना किसी डायरेक्टर ने नहीं।

फिल्म डोर में आयशा टाकिया ने बतौर एक अभिनेत्री बहुत ही मार्मिक और संवेदनशील अभिनय किया था। इसे दर्शकों ने भी सराहा और आलोचकों ने भी। आयशा कहती भी हैं कि नागेश ने मेरी अभिनय क्षमता का सबसे बेहतरीन इस्तेमाल किया है। लिहाजा जब वे मोड़ का ऑफर लेकर आए तो मैंने तुरंत हाँ कर दी।

आयशा ने दिल माँगे मोर, सोचा न था, शादी नंबर वन, सलाम ए इश्क, फुल एंड फाइनल और पाठशाला फिल्मों में काम किया। अब मोड़ संभवतः सितंबर में रिलीज होगी और 2012 में वे मेड डैडी में नजर आएँगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi