Yuva Celebraties %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%86%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 111061600151_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सातवें आसमान पर

Advertiesment
बॉलीवुड
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 2 जून को 24 की हो गईं। एक फिल्म की कामयाबी पर सवार सोनाक्षी खासी सुर्खियों में हैं। उनकी पहली फिल्म दबंग बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है, लेकिन इसकी कामयाबी में उनके अभिनय का कोई बहुत बड़ा रोल नहीं था। अब वे कैटरिना कैफ के साथ अपने विवादों के चलते सुर्खियों में हैं

ND
खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म रेडी के म्यूजिक लॉन्चिग पर नई अभिनेत्री जरीन खान के साथ बदतमीजी की। वे इस कार्यक्रम में इतनी तेजी से आईं कि जरीन को लगभग धक्का देती हुई निकल गईं और लोगों का कहना है कि इसका उन्हें एहसास भी नहीं हुआ। यह छोटी-सी घटना बताती है कि सोनाक्षी एक फिल्म की कामयाबी से कितने घमंड में चूर हैं।

इधर कैटरिना कैफ से उनका विवाद चल ही रहा है। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी ने कैटरिना कैफ को कुछ एड फिल्मों और फिल्मों से हटाने की कोशिशें कीं और उसमें कामयाब भी हुईं। हालाँकि इस पर सोनाक्षी का कहना है कि वे इस तरह की अफवाहों और स्टोरीज पर विश्वास नहीं करतीं। यह सब कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा मचाया जाने वाला शोर है। वे तो अपनी फिल्मों में अच्छे अभिनय के जरिए शोर मचाना चाहती हैं। इस तरह की स्टोरिज में मेरा कतई विश्वास नहीं है। मैं सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर अपना ध्यान लगाना चाहती हूँ।

अब खबर यह भी है कि वे डायमंड ज्वेलरी की एड फिल्म कर रही हैं। जल्द ही उन्हें कुछ और कमर्शियल एड फिल्मों में देखा जा सकेगा। उनकी पहली फिल्म दबंग खासी कामयाब रही। इसमें उन्होंने एक गरीब और शराबी पिता की सीधी-सादी लड़की का रोल निभाया था। अब वे दबंग-2 में भी काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन कर रहे हैं अरबाज खान।

इसके अलावा वे फिल्म जोकर और किक में काम करेंगी। अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें स्टार स्क्रिन अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड, फिल्मफेयर का बेस्ट फिमेल डेब्यू अवॉर्ड और स्टार डस्ट अवॉर्ड हासिल हो चुके हैं। एक ही फिल्म से ये सारे अवॉर्ड उनकी झोली में आ गिरे, लेकिन अभी उन्हें दर्शकों से अवॉर्ड मिलना बाकी है यानी दर्शक उनकी ऐसी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जो उनके अभिनय के कारण जानी जाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi