Yuva Celebraties %e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a3%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%ae 111063000078_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोणी सोनम

Advertiesment
बॉलीवुड
बॉलीवुड में कपूर फेमिली के जलवे से कौन इंकार कर सकता है। पृथ्वी राज कपूर से लेकर रणवीर कपूर और सुरिंदर कपूर से लेकर सोनम कपूर तक। सोनम कपूर फिल्म मेकर सुरिंदर कपूर की पोती हैं और अनिल कपूर की बेटी। और, जैसा कि स्टार पुत्र या पुत्रियों के साथ होता है, उन्हें फिल्मी माहौल पालने में ही मिल जाता है। सोनम कपूर के साथ भी यही हुआ। वे इसी माह की 9 तारीख को 26 की हो गई हैं।

ND
सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्शन से की थी। वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया, लेकिन स्टार पुत्री होने के नाते शायद उन्हें यह मंजूर नहीं था कि वे कैमरे के पीछे ही खड़ी रहें। लिहाजा उनका मन कैमरे के सामने आने के लिए मचलने लगा। यही कारण है कि वे संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म सांवरिया में रणबीर कपूर के अपोजिट आईं।

इसमें सोनम कपूर ने सकीना नाम की एक खूबसूरत और निर्दोष लड़की का अभिनय किया। निश्चित ही परदे पर उनकी मौजूदगी एक खूबसूरत एहसास थी, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भरसक कोशिश की कि वे संवेदनशील अभिनय करके भी दिखा सकें। एक हद तक उन्हें सफलता भी मिली। हालाँकि यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई, लेकिन दिल्ली-6 में उन्होंने बिट्टू का रोल बखूबी निभाया। एक चंचल-मनचली लड़की से लेकर प्रेम में पड़ गई लड़की के रोल में उन्होंने अच्छा अभिनय किया।

आई हेट लव स्टोरी में उन्हें बड़ी कामयाबी मिली। यह फिल्म युवाओं में खासी पसंद की गई, क्योंकि इसमें लव स्टोरी को कहने का अंदाज भी नया था और सिचुएशंस भी नई। फिर इमरान खान के साथ उनकी जोड़ी भी खासी पसंद की गई। आयशा में एक रईस नकचढ़ी लड़की के रोल में वे फबीं। अब उनकी फिल्में मौसम और प्लेयर रिलीज होने वाली है और आशा की जाना चाहिए कि इनमें उनके अभिनय के दूसरे शेड्‌स भी दिखाई देंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi